देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। उन्नाव दुष्कर्म कांड की पीड़िता की मौत के बाद राजनीति भी गर्मा गई है। लखउन में हुए कांग्रेस और सपा के प्रदर्शन की सूचना जैसे ही जिला मुख्यालयों तक पहुंची जिला मुख्यालय पर भी दोनों ही पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर भाजपा सरकार पर भडास निकाली। मथुरा के कांग्रेस कार्यकर्ता लखउन में हुए पार्टी के प्रदर्शन मंे भाग लेने के लिए पहुंचे। पूर्व विधायक प्रदीप मथुरा के नेतृत्व में कार्यकर्ता लखउन पहुंचे और पार्टी के प्रदर्शन के दौरान लाठियां भी खाईं। दूसरी ओर जब पार्टी कार्यकर्ताओं की पिटाई की सूचना मथुरा पहुंची तो स्थानीय कार्यकर्ताओं में भी आक्रोश फैल गया। दूसरी ओर
समाजवादी पार्टी प्रदेश की योगी सरकार को घेरने में जुट गई है। राजधानी लखनऊ में शनिवार को जहां विधानभवन के सामने सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव धरने पर बैठ गए, वहीं यह सूचना मिलते ही मथुरा में सपा नेताओं ने जिला मुख्यालय के बाहर धना दे दिया। जिलाध्यक्ष लोकमणिकांत जादौन के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ता शनिवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारी सपा नेताओं के हाथों में उन्नाव दुष्कर्म कांड से संबंधित तख्तियां थीं। सपा नेताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस्तीफा देने की मांग की। इस दौरान दर्जन भर से अधिक सपाईयों ने गिरफ्तारियां भी दीं।












