BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत

सौंख। कस्बा के बाजार से सामान खरीदकर पत्नी के साथ अपने घर लौट रहे बाइक सवार की अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससें मोटर साइकिल अनियंत्रित हो गई। और बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।


थाना मगोर्रा के गांव नगला अड्डा मुरारी (40) पुत्र अमर सिंह अपनी पत्नी आशादेवी के साथ अपने घर से सोमवार की दोपहर को कस्बा के बाजार में सामान खरीदने आया हुआ था। करीब सांय 5 बजे सामान को लेकर बाइक से पत्नी आशादेवी को लेकर गांव अड्डा अपने घर लौट रहा था कि तभी मथुरा-सौंख रोड़ स्थित गांव श्यौवा के समीप मथुरा की ओर आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक अनियंत्रित हो गई।

 

घटना में बाइक सवार मुरारी की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना में टीवीएस मोटर साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। इस बारे में चौकी प्रभारी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। युवक की मौके पर मौत हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More