देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreअबू धाबी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi )को आज अबू धाबी में यूएई (UAE) के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार 'ऑर्डर ऑफ जायद' (Order of Zayed) से भी सम्मानित किया जाएगा। वे अबू धाबी पहुंच गए हैं। अबू धाबी में शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात भी करेंगे। दोनों नेता द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। साथ ही इस बैठक में दोनों राष्ट्राध्यक्ष क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय हितों पर भी चर्चा करेंगे।
प्रधाानमंत्री नरेन्द्र मोदी को यूएई के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार 'ऑर्डर ऑफ जायद' से भी सम्मान किया जाएगा। इससे जुड़े एक सवाल पर पीएम मोदी ने कहा कि इस पुरस्कार को लेकर मैं बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह हमारी बढ़ती भागीदारी का एक सबूत है। यह भारत की 1.3 अरब जनता का सम्मान होगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह दोनों देशों के बीच साझा सुरक्षा, शांति और समृद्धि के लिए रिश्तों के अभूतपूर्व तालमेल को दर्शाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्राउन प्रिंस के साथ संयुक्त रूप से महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाने के लिए एक डाक टिकट भी जारी करेंगे। इसी के साथ मोदी विदेशों में कैशलेस लेनदेन के नेटवर्क का विस्तार करने के लिए औपचारिक रूप से रुपे कार्ड लॉन्च भी करने जा रहे हैं।
आपको बताते जाए कि प्रधानमंत्री मोदी का यह तीसरा यूएई दौरा है। यूएई कश्मीर मसले पर भी भारत का समर्थन कर चुका है। पाकिस्तान की इच्छा के विपरीत यूएई ने कहा था कि कश्मीर से धारा 370 हटाना भारत का आंतरिक मामला है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
75 का सवाल: क्या भाजपा तलाशेगी मोदी का विकल्प ?
अमेरिकी टैरिफ के बीच बोले पीएम मोदी, किसानों और छोटे उद्योगों का कल्याण हमारी 'सर्वोच्च प्राथमिकता'
पीएम मोदी का लंदन में प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत, बोले- मैं अभिभूत