BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

UAE की भारतीय कंपनियों ने सीएनजी सिलेंडर की जगह ऑक्सीजन सिलेंडर का शुरू किया उत्पादन

एक अच्छी खबर सामने आई है कि अब सिर्फ देशी ही नहीं बल्कि बाहर विदेशों में स्थित भारतीय कंपनियां भी भारत के लिए जरूरी मेडिकल उपकरण बनाने में जुट गई हैं। इसी के तहत यूएई में भारतीय कंपनी की सहायक कंपनी ने ऑक्सीजन सिलेंडर का उत्पादन शुरू कर दिया है।  हालांकि इसके बदले कंपनी को सीएनजी सिलेंडर बनाना रोकना पड़ा है। भारत में कोरोना की स्थिति और ऑक्सीजन सिलेंडर की बढ़ती मांग को देखते हुए यह फेरबदल किया गया है।
 
ऑक्सीजन सिलेंडर का हो रहा उत्पादन 

ईकेसी इंटरनेशनल एफजेडसी कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर पुष्कर खुराना ने बताया कि इस संकट के समय में देश की मदद करना उनका कर्तव्य है। हम एक भारतीय सहायक कंपनी हैं और जैसे ही हमें ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी के बारे में पता लगा तो हमने ऑक्सीजन सिलेंडर का उत्पादन शुरू कर दिया है। 
 
मार्च से भारत को भेज रहे हैं सिलेंडर

उन्होंने बताया कि मार्च से वह गुजरात के पोर्ट मुंद्रा को अपने सिलेंडर की सप्लाई कर रहे हैं। हर एक कंटेनर में 350 सिलेंडर होते हैं और एक सिलेंडर की क्षमता 50 लीटर होती है। उन्होंने कहा कि हम भारत को जब तक जरूरत होगी, मदद करते रहेंगे।
 
बता दें, भारत इस समय कोरोना की दूसरी लहर का सामना कर रहा है। ऐसे में लोगों को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है। इसके लिए ऑक्सीजन सिलेंडर की भी मांग बढ़ गई है, जिसकी वजह से कई देशों से भी जहां ऑक्सीजन सिलेंडर आयात किए गए हैं, वहीं देश में भी इसका बड़े स्तर पर उत्पादन किया जा रहा है। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More