BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

J&K : बालटाल- पहलगाम मार्गों पर भारी बारिश, अमरनाथ यात्रा बाधित

J&K : बालटाल- पहलगाम मार्गों पर भारी बारिश, अमरनाथ यात्रा बाधितश्रीनगर।खराब मौसम के चलते गुरुवार को बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गो पर अमरनाथ यात्रा रोक दी गई। अधिकारी ने बताया, "गुरुवार तड़के से बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गों पर बारिश हो रही है। बालटाल और नुनवन (पहलगाम) के आधार शिविरों में डेरा डाले तीर्थयात्रियों को मौसम में सुधार तक आगे नहीं बढ़ने की हिदायत दी है।"

उन्होंने कहा, "सभी तीर्थयात्री सुरक्षित है और यात्रा आगे बढ़ाने का फैसला बाद में दिया जाएगा।" आधिकारिक तौर पर वार्षिक अमरनाथ यात्रा गुरुवार सुबह चार बजे शुरू हुई। 3,425 तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था जम्मू से रवाना हो गया।

 

पुलिस ने बताया, "तीर्थयात्री दो समूहों में रवाना हुए हैं। तीर्थयात्रियों का पहला जत्था तड़के 3.55 बजे भगवती नगर यात्री निवास से रवाना हो गया जबकि दूसरा जत्था 4.20 बजे रवाना हुआ।" उन्होंने बताया, "3,425 तीर्थयात्रियों वाले पहले जत्थे में 2,679 पुरूष और 592 महिलाएं शामिल हैं। इसमें तीन बच्चे और 151 साधु भी हैं।" 60 दिवसीय यह लंबी यात्रा 26 अगस्त को समाप्त होगी।

 

 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More