BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

दो बहनों ने नेपाल में जीते गोल्ड और सिल्वर

सौंख। नेपाल के पोखरा में स्पोट्र्य डेवलोपमेंट एंड प्रोमोशन फाउंडेशन आफ इंडिया द्वारा आयोजित 12 से 14 मार्च को इंडो नेपाल चैंपियनशिप में खुटैलपट्टी के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग का प्रदर्शन किया। महिला खिलाडियों ने गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया।

खिलाडियों का गांव बछगांव और सबला में स्वागत किया गया। क्षेत्र की पगडंडियों पर दौड़ लगाने वाली दोनों बहनों ने इस प्रतियोगिता में मेडल जीते। पूनम कुंतल ने 100 में सिल्वर और ज्योति कुंतल ने 1500 मीटर में गोल्ड मेडल जीता। पूनम कुंतल ने बताया कि पिता यदुवीर सिंह के साथ खेतों पर दौड़ लगाती थी। ऐसे ही दौड़ने का प्रयास में सफलता मिल गई।

कभी नही सोचा था कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हमे दौड़ने का अवसर पर प्राप्त होगा। पूनम कुंतल ने बताया कि दोनों बहन खेलों में ही अपना भविष्य बनाना चाहती है। कोच सचिन टीम के कप्तान थे। और सबसे ज्यादा प्वांइट भी लिए थे। वह बेस्ट रेडर भी रहे। 

हेमराज कुंतल, सुरेश भगत, चेयरमैन भरत सिंह कुंतल, सहकारी समिति बछगांव के पूर्व अध्यक्ष कृष्णवीर सिंह, जाट एकता सगंठन के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मन चैधरी, किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष दलवीर चैधरी, बलजीत सिंह, सहकारी संघ के चेयरमैन संजय चौधरी ने खुशी जाहिर की है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More