BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

MATHURA : नौहझील के दो लाड़लों ने नेपाल में फहराया विजयी पताका

मथुरा। नेपाल के काठमांडू में गत 27 सितंबर से 29 सितंबर तक एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में गांव पारसौली निवासी विजयपाल नौहवार के बेटे हरवीर सिंह नौहवार ने गोल्ड मेडल और गांव जरैलिया निवासी मानसिंह के बेटे भुवनेश्वर नरवार ने रजत पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 
नेपाल के काठमांडू स्थित सेक्रेट हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में आठ देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। 29 सितंबर को फाइनल मुकाबला खेला गया। शॉटपुट के फाइनल मुकाबले में हरवीर ने 8 पाउंड का शॉटपुट 10.14 मीटर लगाकर नेपाल के खिलाड़ी प्रकाश गौरन को हराकर गोल्ड मेडल जीता। वहीं 200 मीटर दौड़ में भुवनेश्वर नरवार ने रजत पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया है। हरवीर सिंह के चाचा व रालोद नेता योगेश नौहवार ने बताया कि एक हाथ और एक पैर खराब होने के बाद भी हरवीर ने भारत ही नहीं बल्कि नेपाल की धरती और भी शानदार प्रदर्शन किया है। दोनों ही खिलाड़ियों की हिम्मत और साहस से क्षेत्र के नौजवानों के लिए प्रेरणा लेनी चाहिए। जनता इंटर कॉलेज के प्रबंधक रामवीर सिंह, प्रधानाचार्य हरिकेश यादव, नौहवारी-नरवारी कुश्ती-कबड्ड़ी अकादमी के संचालक संजू पहलवान, संजीव पहलवान, धीरज सिंह, क्षत्रपाल सिंह, हुकम सिंह आदि ने हरवीर की जीत हर्ष व्यक्त किया है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More