BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

टूरिस्ट बस ने मारी टक्कर

मथुरा। मथुरा के सुरीर कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 91 के समीप शनिवार देर रात एक टूरिस्ट बस ने पीआरवी के सिपाही को टक्कर मार दी। दुर्घटना में सिपाही गंभीररूप से घायल हो गया। रात में ही साथी पुलिसकर्मियों ने घायल सिपाही को आगरा के सद्भावना अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करा दिया था।


इससे पहले आगरा की तरफ जा रहे ईटों से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली में डीसीएम ने टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने से ईंट मार्ग पर बिखर गई। दूसरी तरफ, यमुना एक्सप्रेस वे पर तैनात पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) 2632 पर रात को करीब डेढ़ बजे आगरा से नोएडा से जाने वाले मार्ग पर गश्त कर रही थी। हादसे को देखकर चालक ने पीआरवी को किनारे से खड़ा कर दिया और हादसे की जानकारी करने के लिए डिवाइडर क्रॉस कर नोएडा-आगरा मार्ग पर जा रहे थे। नोएडा की तरफ से आ रही एक टूरिस्ट बस ने सिपाही में टक्कर मार दी। इंस्पेक्टर महाराज सिंह ने बताया कि सिपाही की हालत नाजुक है। बस की तलाश करने के लिए यमुना एक्सप्रेस वे के टोल पर लगे सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। इधर, हादसा होने के बाद कैंटर और ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक भी घटनास्थल से भाग गए थे। दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को पुलिस ने जब्त कर लिया है। घायल सिपाही फीरोजाबाद जिले के थाना रामगढ़ क्षेत्र के गांव नेपई निवासी है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More