देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreजम्मू-कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लिए पर्यटन मंत्रालय की ओर से तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 11 अप्रैल से 13 अप्रैल तक चलने वाले इस आयोजन का आज दूसरा दिन है। “कश्मीर की क्षमता का दोहन: स्वर्ग में एक और दिन” नाम के इस कार्यक्रम में आज कई विषयों पर चर्चा होगी, जिसमें ‘पसंदीदा पर्यटन स्थल के रूप में कश्मीर को अगले स्तर पर ले जाना’, ‘कश्मीर को और अधिक प्रभावशाली बनाना’, कश्मीर के विविध पर्यटन उत्पादों को प्रदर्शित करना और वजवान, जाफरान और शिकारा की कहानी जारी है’ शामिल है। इसके साथ-साथ मास्टर शेफ पंकज भदौरिया के साथ एक चाय पे चर्चा भी की जाएगी।
रविवार को कार्यक्रम की हुई शुरुआत
जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा और केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने रविवार को इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस आयोजन का उद्देश्य जम्मू और कश्मीर के असंख्य पर्यटन उत्पादों के प्रदर्शन के साथ-साथ केन्द्र शासित प्रदेश में अलग-अलग गतिविधियां, छुट्टियां बिताने, विवाहोत्सव, फिल्म और पर्यटन स्थल के रूप में जम्मू और कश्मीर को बढ़ावा देना है।
कई महत्वपूर्ण सत्रों का हो रहा आयोजन
जम्मू और कश्मीर सरकार का पर्यटन विभाग एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद डल झील पर एक लेजर शो का आयोजन करेगा। केन्या, वियतनाम और जॉर्जिया के राजनयिकों सहित अन्य महत्वपूर्ण देशों से आमंत्रित मेहमानों के लिए श्रीनगर के मनोहर रॉयल स्प्रिंग्स गोल्फ कोर्स में एक गोल्फ टूर्नामेंट का भी आयोजन किया जा रहा है। जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा ने ट्वीट कर पर्यटन मंत्रालय के सचिव अरविन्द सिंह के साथ मुलाकात की जानकारी दी थी।













Related Items
पीएम नेतन्याहू ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को बताया 'ट्यूमर', बोले- हमने उसे हटा दिया
उत्तराखंड की फूलों की घाटी: हर 15 दिन में बदलती है रंगत, जून से अक्टूबर तक खुलता है स्वर्ग जैसा दृश्य
अमेरिका को पछाड़कर भारत बना दूसरा सबसे बड़ा 5जी मोबाइल बाजार, एप्पल सबसे आगे