BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

समय वाकई बलवान होता है....

समय वाकई बलवान होता है। क्योंकि इसका प्रयोग खुद मेने देखा है। निजी ज़िंदगी में भी और की ज़िंदगी में भी...?
---------------------------------->>>>>>>>
 १ उदाहरण जैसे हमारे माननीय मोदी जी के बारे में सुना था इनको वीजा देने से मना कर दिया। आज वीजा न देने वाले देश लाइन में खड़े इंतजार करते है। 
(सब समय का ही तो चक्र है)
२ किसी समय गांधी #परिवार की एक तरफ सत्ता हुआ करती थी। आज का समय हम सबको पता है। (सब समय का ही तो चक्र है)
३ पहले मथुरा जनपद के एक सेठ हुआ करते थे। नाम था सेठ लक्ष्मी चंद्र सुना है जब निकलते थे तो बग्गी में तो...कालीन बिछ जाते थे. और उन्होंने #ताजमहल को भी खरीदा ये बड़ी बात थी। आज जनपद तमाम #उद्योगपति हो गए है।
(सब समय का ही तो चक्र है)
४ जनपद में एक #पत्रकार भी था जो एक तरफा राज्य करता था समय ने करवट बदली आज #हरिबोल हो रहा है वो।
(सब समय का ही तो चक्र है)
५ पहले हमारे #वृंदावन के #भागवताचार्य #टीवी के हर भक्ति चैनल पर छाए रहते थे....पर अब जय बिहारी जी की.... आज वर्तमान में प्रदीप मिश्रा, बागेश्वर धाम, अनिरुद्धाचार्य और तमाम नए पीढ़ी के आचार्य आ गए। 
(सब समय का ही तो चक्र है)
६ मथुरा में एक राजनीति में नाम था #सांसद चकलेश्वर सिंह जी #चकलेश्वरसिंह की उपलब्धियां : 
अपने लोक सभा में रहने के दौरान चकलेश्वर सिंह ने मथुरा के औद्योगिक विकास के लिए कई कार्य किए। उन्होंने अपने सद्प्रयासों से मथुरा #रिफाइनरी की स्थापना कराई। इस तेल शोधक कारखाने का शिलान्यास 2 अक्टूबर 1972 को तत्कालीन #प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने किया। वर्ष 1975 में चकलेश्वर सिंह ने अपने प्रयासों से उत्तर प्रदेश राज्य चीनी निगम लिमिटेड से #छाता में सुगर मिल का निर्माण कराया। यह #सुगरमिल समूचे #आगरा मंडल की एकमात्र सुगर मिल थी। जिला परिषद के अध्यक्ष रहने के दौरान उन्होंने #मथुरा #आकाशवाणी की स्थापना में भी महती भूमिका निभाई। क्या आज नई पीढ़ी उन्हें जानती है। आज तक किसी भी सांसद ने रोजगार मथुरा में शायद दिया हो। (सब समय का ही तो चक्र है)
खेर ये रही #भूतकाल, #वर्तमान, और #भविष्य की बात हम नही कर सकते उसका विधान #ईश्वर के पास है। तो मूर्खों लोगों सुधर जाओ कोई अमर नही है। जाना है सबको सिर्फ अच्छे कर्मों का लेखा तैयार करो ताकि ये जन्म तो गया आगे का कुछ तो हो। क्योंकि यमराज जी सब देख रहे जान रहे है। क्या क्या होगा पता भी नही चलता। इसलिए विधि के विधान में चलो। 
#भगवान राम को भी सन्यासी का जीवन बिताना पड़ा। राजा हरिचंद्र शमशान पे रहे सब समय का चक्र था। बहुत कुछ हुआ है ऐसा। अहंकार करने से पहले #वेद, #शास्त्र पढ़ लो समक्ष में आजाएगा। आगे हरि इच्छा।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More