BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

ये है दुनिया की सबसे महंगी सब्जी, कीमत जानकर उड़ जायेंगे होश

अक्सर सब्जी खरीदने से पहले हम उसका भाव जरूर पूछते है और भाव ज्यादा होने पर कई बार हम सब्जी लेने से मना कर देते है। आइए आज हम आपको एक ऐसी सब्जी के बारे में बताने जा रहे है। जिसकी कीमत ही इतनी है कि बड़े से बड़े अमीर भी उसे खरीदने से पहले 10 बार सोचेंगे। इस सब्जी की कीमत 1000 यूरो प्रति किलो है यानी भारतीय रुपये के हिसाब से यह करीब 82 हजार रुपये प्रति किलो पड़ता है।


इस सब्जी का नाम है 'हॉप शूट्स' और इसका जो फूल होता है, उसे 'हॉप कोन्स' कहते हैं। दरअसल, इसके फूल का इस्तेमाल बीयर बनाने में किया जाता है जबकि बाकी टहनियों को खाने के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। महंगी होने की वजह से शायद ही यह सब्जी किसी बाजार या स्टोर में दिखती हो।

'हॉप शूट्स' औषधीय गुणों से भरपूर होता है, इसीलिए इसका इस्तेमाल जड़ी-बूटी के तौर पर भी किया जाता है। दांत के दर्द में यह काफी कारगर होता है। इसके अलावा टीबी जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में भी इसका इस्तेमाल होता है। इसमें एंटीबायॉटिक के गुण पाए जाते हैं।
'हॉप शूट्स' को लोग कच्चा भी खाते हैं। हालांकि यह काफी कड़वा होता है। इसकी टहनियों का इस्तेमाल सलाद के तौर पर किया जाता है। इसका अचार भी बनाया जा सकता है, जो खाने में काफी स्वादिष्ट और फायदेमंद होता है।

 


 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More