BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

शराब की दुकानों को निशाना बना रहे चोर

मथुरा। सर्दी के साथ ही चोरों ने भी दस्तक दे दी है। जनपद में कई स्थानों पर एक ही रात में चोरों ने चारी की वारदाताओं को अंजाम दे दिया। चोर लगातार शराब की दुकानों को निशाना बना रहे हैं और बडी संख्या में शराब की बोतलें और कार्टून चोरी कर रहे हैं। एक के बाद एक लगातार इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।


थाना हाइवे क्षेत्र के लाजपत नगर में चोरों ने मकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर लाखों रूपये का सामान ले गये। सूचना पर पहुंची थाना हाइवे पुलिस मौके पर पहंची। ताला तोडकर चोर मकान क अंदर घुसे। पीडित मकान स्वामी ने पुलिस को तहरीर दी है।


राया कस्बा में माट रोड स्थित ईदगाह के सामने अंग्रेजी शराब की दुकान की छत काटकर चोर ने हजारों रुपए की शराब ले गये। वहीं राया कोतवाली क्षेत्र में ही गांव थनाअमर सिंह में देसी शराब की दुकान और  कैंटीन की दीवाल काटकर अंदर घुस गए और वहां से शराब की पेटियां चुराकर ले जाने में सफल रहे। 

इसके अलावा नेहरु पार्क से 10 कदम की दूरी पर मनोज इलेक्ट्रॉनिक की बन्द पड़ी दुकान की छत काटकर अंदर प्रवेश किया उसमें कुछ न मिल पाने के कारण अंदर से ही  सारस निवासी ओमा पान वालों की दुकान की छत काटकर चोरी का असफल प्रयास किया।

वहीं पास ही गोदाम में खड़ी राया निवासी अनुज अग्रवाल के यहां आये रिश्तेदार की गाड़ी जो कि सीमेंट की टाल में खड़ी हुई थी का शीशा तोड़ कर चोरों ने निशाना बनाया।

चोरी की घटनाओं से राया के व्यापारियो में  आक्रोश है। थाने से चंद कदमों की दूरी पर पूर्व भाजपा के मंडल अध्यक्ष राकेश बंसल की दुकान का शटर काटकर अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था लेकिन करीब बीस दिन बाद  भी पुलिस इस घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश बंसल ने बताया कि कस्बा में पुलिस की निष्क्रियता खुलकर सामने आ रही है चोर मस्त पुलिस पस्त जनता त्रस्त नजर आ रही है। फिलहाल चोरी हुई दुकानो के सभी व्यापारियों ने पुलिस को दी तहरीर देकर कार्रवाही की मांग की है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More