BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

रिफाइनरी की ओर से लगातार होगी आक्सीज की सप्लाई

मथुरा। कोरोना को लेकर मचे हाहाकार के बीच मथुरा के लिए एक राहत वाली खबर आई है। 104 आक्सीजन बैड के कोविड हाॅस्पीटल में शनिवार से मरीजों को सेवाएं मिलने लगेंगी। शनिवार से शुरु होने जा रहे स्वर्ण जयंती अस्पताल में निर्बाध रुप से ऑक्सीजन मिलती रहेगी।

इसके अस्पताल में ऑक्सीजन की पाइप लाइन बिछाने का कार्य 99 प्रतिशत हो चुका है। यह जानकारी जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने दी है। वह यहां स्वर्ण जयंती अस्पताल के कोविड हॉस्पीटल के लिए रुप में शुरु होने से पहले निरीक्षण करने आए थे। उन्होंने कहा कि इस हॉस्पीटल का संचालन इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन द्वारा किया जा रहा है। कोविड हॉस्पीटल बनने के बाद आईओसी रिफाइनरी और जिला प्रशासन मिलकर कार्य करेंगे। अस्पताल में ऑक्सीजन बैड के अलावा 8 बेड का आईसीयू वार्ड होगा साथ ही महिलाओं के आइसोलेशन के भी स्पेशल वार्ड तैयार किया गया है।

स्वर्ण जयंती कोविड अस्पताल बनकर पूर्ण रूप से तैयार है। वर्ण जयंती कोविड अस्पताल का निरीक्षण करने जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल पूरी टीम के साथ पहुंचे। जहां उन्होनें 104 बेड के ऑक्सीजन युक्त सभी बैडों एवं वार्डों का निरीक्षण किया। कोविड अस्पताल का निरीक्षण करने वाली टीम में मथुरा-वृंदावन नगर निगम के नगर आयुक्त अनुनय झा एवं सीएमओ डाक्टर रचना गुप्ता मौजूद रही।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More