BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : पुलिस बोली डिप्रेशन में था इंजीनियर, कानपुर से किया बरामद

मथुरा। पिछले कुछ दिन से डिप्रेशन में चल रहा इंजीनियर युवक अचानक गायब हो गया। मथुरा पुलिस ने गुमश ुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद खोजबीन की तो कानपुर नगर में जाकर तलाश पूरी हुई। फिलहाल पुलिस ने मामले को डिप्रेशन की वजह से इंजीनियर युवक के अचानक गायब हो जाने का बता कर रफादफा कर दिया है।


उप निरीक्षक दीपक नागर चैकी बागबहादुर ने बताया कि 31 जुलाई को रेलवे काॅलोनी चैकी बागबहादुर आकाश पुत्र संजय संजय कुमार अचानक गायब हो गया था। जिसे कानपुर नगर से सकुशल बरामद कर लिया है।

एक अगस्त को स्टेनो डायरेक्टर मथुरा रेलवे जंक्शन कु.विजयलक्ष्मी निवासी ओमेक्स सिटी थाना वृंदावन ने तहरीर दी थी कि उनकी बहन आशा के इकलौते बेटे आकाश पुत्र संजय कुमार (22 वर्ष) निवासी छतरपुर थाना एक्सटेंशन महरौली नई दिल्ली पिछले करीब डेढ महीने से अपनी मौसी विजय लक्ष्मी के साथ मथुरा में रह रहा था।

31 जुलाई को ओमेक्स सिटी से मौसी विजयलक्ष्मी को रेलवे स्टेशन उनके आफिस छोड कर उन्हें आवंटित सरकारी क्वाटर पर वापस आया, यहां स्कूटी खडी की और 10ः30 बजे अचानक गायब हो गया। इसके बाद मौसी विजयलक्ष्मी ने थाना कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। 

 
6 अगस्त को मथुरा पुलिस को सूचना मिली कि आकाश कानपुर नगर बस डिपो पर देखा गया है। 7 अगस्त को करीब 12 बजे मथुरा पुलिस ने उसे कानपुर नगर बस डिपो से अपनी पकड में ले लिया।

पूछताछ में आकाश ने पुलिस को बताया कि वह पेशे से इंजीनियर है और पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में है। वह काफी दिन से चिडचिडा महसूस कर रहा था और कुछ दिन अकेला रहना चाहता था। हापुड पहुुंच कर तीन दिन वह गंगाजी के किनारे रहा और वहां से कानपुर नगर पहुंचा।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More