BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

गोलीकांड की झूठी बना दी कहानी, अब जेल की हवा पडेगी खानी

मथुरा। गोलीकांड की झूंठी कहानी गढना और रिपोर्ट दर्ज कराना तीन लोगों को भारी पड गया। थाना वृंदावन कोतवाली पुलिस ने झूंठी रिपोर्ट लिखवाने वाले वादी और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


15 नवम्बर को राकेश कुमार पुत्र रतन सिंह निवासी दरवै थाना मांट ने थाना वृंदावन कोतवाली पर रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें राकेश ने ग्राम धौरेरा के जंगलों में अपने भाई राजकुमार के पेट मंे जान से मारन की नीयत से गोली मारने का आरोप धनेश, शक्ति लाल व अमृत लाल पुत्रगण मान सिंह निवासी बाजना पर लगाया था। इसके पीछे जमीनी रंजिश की बात बताई गयी। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक नवीन कुमार को सौंपी गई थी।

विवेचना मंे सामने आया कि रिपोर्ट दर्ज करने वाले राकेश सहित दूसरे लोग आरोपियों के मकान को हडपना चाहते थे और इस मामले में राजीनामा के लिए दबाव बनाने के लिए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विवेचक ने पूरी कहानी को झूंठा साबित करते हुए वादी और उसके तीन साथियों के खिलाफ कूट रचित रिपोर्ट लिखने के निष्कर्ष निकला। पुलिस ने राजकुमार पुत्र रतन सिंह निवासी दरवै, सूरज पुत्र बुद्धा निवासी दरवै तथा सुखवीर उर्फ गब्बर पुत्र बसंतलाल निवासी अर्रूआ थाना मांट को गिरफ्तार कर लिया है। राजकुमार की निशानदेही पर तमंचा भी बरामद कर लिया है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More