BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

भारत पहुंची स्पूतनिक V वैक्सीन की दूसरी खेप, अगले सप्ताह से होगी उपलब्ध

रूस की कोरोना वायरस की वैक्सीन स्पूतनिक V की दूसरी खेप भी रविवार को भारत पहुंच गई है। भारत में यह वैक्सीन हैदराबाद में विमान से पहुंची। इसके साथ ही भारत में रूसी राजदूत एन. कुदाशेव ने कहा है कि भारत में स्पूतनिक V वैक्सीन का उत्पादन बढ़ाकर हर साल 85 करोड़ डोज तक किए जाने की उम्मीद है।

नए स्ट्रेन के विरुद्ध है कारगर

रूसी राजदूत ने बताया कि, रूस में जुलाई, 2020 से लोगों के टीकाकरण के लिए यह वैक्सीन इस्तेमाल हो रही है। रूसी विशेषज्ञों ने कहा है कि यह कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के खिलाफ भी प्रभावी है। रूसी राजदूत ने आगे कहा कि स्पूतनिक V 'रूसी-भारतीय वैक्सीन' है और उन्हें उम्मीद है कि भारत में इसका उत्पादन तेजी से बढ़ेगा।

1 मई को भारत पहुंची थी पहली खेप

रविवार को हैदराबाद में स्पूतनिक की दूसरी खेप पहुंची। वहीं भारत में इसकी पहली खेप 1 मई को सेंट्रल ड्रग्स लेबोरेटरी की क्लीयरेंस के बाद पहुंची थी। देश में वैक्सीन की किल्लत के बीच गुरुवार को केंद्र सरकार ने जानकारी दी है कि स्पूतनिक V वैक्सीन अगले हफ्ते से उपलब्ध होगी।

995 रुपये हो सकती है स्पूतनिक V की कीमत

शुक्रवार को हैदराबाद की डॉ. रेड्डीज लैब ने भारत में स्पूतनिक वैक्सीन लॉन्च की। डॉ. रेड्डीज लैब भारत में स्पूतनिक वैक्सीन के साथ पार्टनर है। भारत में इसकी कीमत जीएसटी सहित 995 रुपये हो सकती है। डॉ. रेड्डीज के अधिकारी ने शनिवार को बताया कि अगले 8 से 10 महीने में भारत को स्पूतनिक वैक्सीन की 25 करोड़ डोज मिलेंगी। हालांकि भारत में इसका उत्पादन जुलाई में शुरू हो पाएगा।

सिंगल डोज 80 परसेंट तक प्रभावी है स्पूतनिक V का लाइट वर्जन

रूसी राजदूत ने बताया कि भारत में जल्द ही रूस की सिंगल डोज कोरोना वैक्सीन स्पूतनिक लाइट को भी लाने की योजना है। रूस का दावा है कि स्पूतनिक V का लाइट वर्जन सिंगल डोज में ही कोरोना वायरस का काम तमाम कर देगा। रूस के अनुसार स्पूतनिक V का लाइट वर्जन सिंगल डोज कोरोना वैक्सीन है, जो कि 80 परसेंट तक प्रभावी है। कंपनी का दावा है कि उसका लाइट वर्जन वैक्सीन दो डोज वाले टीकों की तुलना में अधिक कारगर है। स्पूतनिक के इस लाइट वर्जन वैक्सीन को रूसी सरकार की मंजूरी भी मिल गई है।

सबके लिए एक ही होगी स्पूतनिक की कीमत

Sputnik V की डेढ़ लाख डोज के मैच को क्वालिटी और स्टेबिलिटी टेस्ट के बाद क्लियरेन्स दिया गया है। फिलहाल वैक्सीन की जो कीमत तय की गई है, वही प्राइवेट हॉस्पिटल्स के अलावा केंद्र और राज्य सरकारों के लिए भी रहेगी। यानी भारत में यह अबतक की सबसे महंगी वैक्सीन साबित होगी। हालांकि, प्राइवेट अस्पतालों में Sputnik V की डोज भारत बायोटेक की Covaxin से सस्ती पड़ने का अनुमान है। Covaxin प्राइवेट अस्पतालों को 1,200 रुपये प्रति डोज में दी जा रही है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More