BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

आयुष मंत्रालय कल से करेगा दिल्ली के 7 केन्द्रों पर ‘आयुष– 64’ का निःशुल्क वितरण

आयुष मंत्रालय ने दिल्ली के कई स्थानों पर ‘आयुष– 64’ का निःशुल्क वितरण शुरू कर दिया है। यह व्यवस्था अस्पताल के बाहर के कोविड मरीजों के लिए पिछले शनिवार से शुरू हुई है। होम आइसोलेशन और कुछ सरकारी व गैर-सरकारी संगठनों द्वारा व्यवस्थित आइसोलेशन सेंटरों में रह रहे कोविड-19 के मरीज आयुष मंत्रालय की इस पहल से लाभ उठा सकते हैं। बताना चाहेंगे, सोमवार से इस निःशुल्क वितरण के 7 और केंद्र चालू हो जाएंगें।

इन केन्द्रों पर किया जाएगा वितरण

‘आयुष-64’ बिना लक्षण वाले, हल्के और मध्यम स्तर के कोविड-19 मरीजों को दिया जाएगा। दिल्ली के जिन सात केंद्रों पर यह उपलब्ध होगा उनके नाम इस प्रकार हैं : 

1. ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद (एआईआईए), सरिता विहार (सुबह 9.30 बजे - दोपहर 1.00 बजे)

2. मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान, अशोक रोड (सभी सात दिन, सुबह 8.30 बजे - शाम 4.30 बजे)

3. रीजनल रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ यूनानी मेडिसिन, अबुल फ़ज़ल एन्क्लेव पार्ट -1, जामिया नगर, ओखला (सुबह 9 बजे - शाम 5 बजे)

4. यूनानी मेडिकल सेंटर, कमरा नं.111-113, मुख्य ओपीडी भवन, प्रथम तल, गेट नं.7, सफदरजंग अस्पताल (सुबह 9 बजे - शाम 4 बजे)

5.यूनानी स्पेशलिटी क्लिनिक, डॉ. एम. ए. अंसारी हेल्थ सेंटर, जामिया मिलिया इस्लामिया (सुबह 9 बजे - शाम 4.30 बजे)

6.सेंट्रल आयुर्वेद रिसर्च इंस्टीट्यूट, गली नं.66, पंजाबी बाग (सुबह 9.30 बजे - 4 बजे) और सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन योग और नेचुरोपैथी, डी-ब्लॉक, जनकपुरी (सुबह 9 बजे - 12 बजे)

7. रोहिणी में सेक्टर 19 में सीसीआरवाईएन का प्राकृतिक चिकित्सा अस्पताल (9 बजे- दोपहर 12 बजे) 
 
इसके अलावा जीपीओ कॉम्प्लेक्स के बी- ब्लॉक में स्थित आयुष भवन के रिसेप्शन पर भी एक बिक्री काउंटर स्थापित किया गया है, जहां आयुष –64’ और आयुरक्षा किट दोनों देने की व्यवस्था की गई है।

आरटीपीसीआर पॉजिटिव रिपोर्ट और आधार कार्ड दिखा कर ले सकते हैं ‘आयुष– 64’

मरीज ‘आयुष– 64’ की गोलियों का एक मुफ्त पैक प्राप्त करने के लिए अपनी आरटीपीसीआर पॉजिटिव रिपोर्ट और अपने आधार कार्ड की हार्ड या सॉफ्ट प्रतियों के साथ इन केंद्रों पर जाना होगा। मरीज का कोई प्रतिनिधि भी मरीज की रिपोर्ट और आधार दिखा कर ‘आयुष– 64’ का पैक लेकर जा सकता है। जरूरी होने पर, इन गोलियों की पुनःपूर्ति भी निःशुल्क की जाएगी।

 ‘आयुष –64’ हल्के और मध्यम स्तर के संक्रमण के उपचार में पाया गया  है उपयोगी

 ‘आयुष–64’ की सिफारिश आयुर्वेद और योग पर आधारित राष्ट्रीय नैदानिक ​​प्रबंधन प्रोटोकॉल में की गई है। गौरतलब है कि ‘आयुष–64’ एक पॉली हर्बल औषधि है, जो कोविड -19 के बिना लक्षण वाले, हल्के और मध्यम स्तर के संक्रमण के उपचार में उपयोगी है। इसे आयुर्वेद चिकित्सकों द्वारा आइसोलेशन में रहने वाले कोविड​-19 के मरीजों के इलाज के लिए उपयुक्त पाया गया है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More