BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

दुनिया की चौथी शक्तिशाली सेना भारत के पास

रक्षा मामलों की वेबसाइट ‘मिलिट्री डायरेक्ट’ ​ने दुनिया की शक्तिशाली आर्मी की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में भारत के पास दुनिया की चौथी शक्तिशाली सेना है। ​यह ​अध्ययन​ अंतिम सैन्य शक्ति सूचकांक​​ का बजट, सैनिकों की संख्या​, परमाणु संसाधनों, औसत वेतन और हथियार सहित विभिन्न ​वर्गों को ध्यान में रखकर किया गया है​​​​। अध्ययन के​ नतीजे रविवार को जारी ​किए गए।

भारत 61 ​अंकों के साथ चौथे नंबर पर


इन तमाम विकल्पों को ध्यान में रखते हुए ​​दुनिया में सबसे ताकतवर सेना चीन की है। बजट, सैनिकों और वायु एवं नौसैन्य क्षमता पर आधारित इन अंकों का निर्धारण करने पर चीन को ​100 में से 82​ अंक मिले हैं​। जबकि स्टडी के अनुसार​ भारी-भरकम सैन्य बजट के बावजूद​ अमेरिका 74​ अंकों के साथ ​​दूसरे नंबर पर है​​।​ ​69 ​अंकों के साथ​ रूस तीसरे​​, 61 ​अंकों ​के साथ भारत चौथे और 58 ​अंकों के साथ फ्रांस पांचवें नंबर पर है​​​।​​​ ब्रिटेन ​की सेना ​ने भी टॉ​​प 10 में जगह ​बनाई है और 43 पॉइंट्स के साथ नौवें नंबर पर है​​​​​​।

​​​रक्षा खर्च के हिसाब से अमेरिका ​पहले व चीन दूसरे नंबर पर


​वेबसाइट में कहा गया है कि अमेरिका ​भले ही सैन्य शक्ति के मामले में 74​ अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है,​​​ लेकिन दुनिया में सेना पर सबसे अधिक 732 अरब डॉलर​ यूएस आर्मी ही खर्च ​करती​ है​​​​।​​​ इसलिए अमेरिका ​आज ​भले ही सुपर पावर है लेकिन चीन को लेकर आई ​यह रिपोर्ट उसे हैरान कर सकती है। ​ सैन्य शक्ति के मामले में टॉप पर रहने वाला चीन​ रक्षा खर्च के हिसाब से दूसरे नंबर पर है​​।​ चीन प्रतिवर्ष अपनी सेना पर 261 अरब ​​डॉलर​ खर्च करता है​​​​​।​​ भारत​ 71 अरब डॉलर खर्च कर​के सैन्य शक्ति के मामले में चौथे नंबर पर है​​​​।​​​ ​​58 अंकों के साथ फ्रांस पांचवें नंबर पर, 56 अंकों के साथ सऊदी अरब छठे नंबर पर, 55 अंकों के साथ साउथ कोरिया सातवें नंबर पर, 45 अंकों के साथ जापान आठवें नंबर पर हैं। ब्रिटेन की सेना अब भारत से कम शक्तिशाली है क्योंकि ​शोधकर्ताओं ने दुनिया ​की शीर्ष 10 ​सेनाओं की सूची में ब्रिटिश सशस्त्र बलों को नौवें स्थान पर पाया​ है​।​ ​जर्मनी 39 अंकों के साथ 10वें नंबर पर है।​​

​​फिटनेस के मामले रूस पहले स्थान पर


​​फिटनेस के मामले में ब्रिटिश सैनिक रूस के बाद दूसरे स्थान पर आए​​।​​​ अमेरिका तीसरे और ऑस्ट्रेलिया चौथे स्थान पर ​आया है। कनाडा ​की सेना को फिटनेस में सबसे कम ​अंक मिले लेकिन वेबसाइट मिलिट्री डायरेक्ट के शोधकर्ताओं का कहना है कि ​इसके बावजूद कनाडा की सेनाएं सर्वश्रेष्ठ ​प्रदर्शन करती हैं।​​​​​

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More