BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

किसानों ने ऊर्जा मंत्री को भेजी खून से लिखी पाती

मथुरा। बलदेव बिजलीघर पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत द्वारा अनिश्वकालीन धरना चैथे दिन भी लगातार जारी रहा। चैथे दिन धरना भूख हडताल व अनशन के रूप में बदल गया।

संगठन पदाधिकारियों व किसानों ने ऊर्जा मंत्री को खून से पत्र लिख कर आक्रोस प्रकट किया और धरने पर आकर उनकी समस्याओं को सुनने की बात कही। भाकियू टिकैत के साथ किसानों ने खून से लिखे पत्र को ऊर्जा मंत्री के नाम ज्ञापन महावन तहसीलदार महेश चंद्र को प्रदान किया। संगठन पदाधिकारी व उपस्थित किसानों में ऊर्जा मंत्री के धरनास्थल पर न आने से अक्रोस िदिखायी दिया। जिला अध्यक्ष राजकुमार तोमर ने कहा अनिश्वकालीन धरना लगातार चार दिन से जारी है। लेकिन ऊर्जा मंत्री का गृह जनपद के स्थान बलदेव धरनास्थल पर चार दिन तक न आना बडे शर्म की बात किसानों के लिये है। कोई भी जनप्रतिनिधि भी धरना पर नहीं आया है। यह किसान भाइयों को एक बहुत बडा सबक है। सभी किसान इसको भूलेंगे नही, समय पर जबाब दिया जायेगा। धरनास्थल पर आकर ऊर्जा मंत्री किसानों  की बातों को सुने व समस्या का निराकरण करायें तब धरना समाप्त हो पायेगा अन्यथा नहीं होगा। लगातारी जारी रहेगा। ताराचंद गोस्वामी राष्ट्रीय लोकदल नेता ने धरना में पहुंच कर पूरा समर्थन दिया। धरना शनिवार से भूख हडताल अनशन में बदल गया। जिसमें उदयवीर सरपंच, जयपाल छौंकर प्रधान, लेखराज सिंह, हरपाल सिंह प्रधान, अवधेश रावत भूख हडताल पर बैठे। धर्मेन्द्र तोमर, संदीप चोधरी, निक्की मधुर, खुशी पहलवान, छोटू चैधरी, बलदेव अग्रवाल, उमेश चैधरी, देवेश पाठक, गोपाल पांडेय, सुरेश परिहार थे।    

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More