BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

निर्वाचन आयोग ने ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे छेड़ा अनोखा मतदाता जागरूकता अभियान

 

अभी तक आपने बहुत से चुनावी अभियान देखें होंगे लेकिन अनोखी कला और न्यू आइडिया के सम्मिश्रण से शुरू किया गया ऐसा अनोखा मतदाता जागरूकता अभियान नहीं देखा होगा। जी हां, असम राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से मतदाताओं में चुनावी जागरूकता पैदा करने के लिए विभिन्न प्रकार के अभियान चलाए जा रहे हैं। 

रेत कला के जरिए शुरू किया मतदाता जागरूकता अभियान 

इस कड़ी में सोमवार को मतदान का महत्व बताते हुए चुनावी भागीदारी में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र नदी के राजदुआर घाट पर रेत कला के जरिए मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। 

40x20 फुट रेत कला का प्रदर्शन

ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे पवन दास, सुभाष मेधी, जयंत हजारिका, बिदयुत नाथ और हिमांशु शर्मा नामक 05 कलाकारों ने 40x20 फुट रेत कला का प्रदर्शन किया। इन कलाकारों ने रविवार की आधी रात से इस पर काम करना शुरू कर दिया और सोमवार की दोपहर 03:30 बजे के आसपास इसे पूरा किया। होली के मौके पर रंगों से सराबोर मतदाताओं को जागरूकता का संदेश देती रेत कला लोगों को काफी आकर्षित कर रही है। इस कलाकृति को बेहद आकर्षक रंगीन लाइटों से भी सजाया गया है।

इस रेत कला में क्या है खास 

रेत कला में एक पुरुष, एक महिला और मतदाता की उंगली को दर्शाया गया है जो समाज के सभी वर्गों से मतदाता भागीदारी का प्रतीक है। 800 वर्ग फुट आकार की रेत कला सोमवार की दोपहर को जनता के लिए खोल दी गई। इस मौके पर संयुक्त सीईओ डॉ. उदय प्रवीण, संयुक्त सीईओ पुलक पटगिरी, डेप्यूटी सीईओ डिंपल बारूवा के साथ निर्वाचन विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More