देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। डूडा विभाग ने विभाग के नाम पर लोगों से ठगी का मामला सामने आने पर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ विभाग की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। जिन लोगों के साथ ठगी का आरोप है उन्होंने अपनी तरफ से अलग से तहरीर दी है। पुलिस ने युवक से मामले में पूछताछ की तो युवक ने विभाग के ही अधिकारी और कर्मचारियों के नाम गिना दिये। इसके बाद पुलिस मामले को अलग ढंगे से लेने लगी।
प्रधानमंत्री ग्रामीण और शहरी आवास योजना के तहत गरीबों को सरकारी मदद से आवास उपलब्ध कराये जा रहे हैं। जनपद में इस योजना का संचालन डूडा विभाग कर रहा है। प्रार्थी को डूडा विभाग से ही आवेदन पत्र मिल रहे हंै और वह डॅूडा विभाग में ही इन्हें जमा करा रहा है। किस्त मिलने के बाद होने वाले काम और जगह का सत्यापन भी विभाग द्वारा ही किया जा रहा है। बेहद महत्वाकांक्षी योजना होने के चलते लोगों की इस योजना में रूचि है और आवेदनकर्ताओं की तदात भी ज्यादा है। इसी स्थित का लाभ लेने के लिए तमाम अपराधिक लोग भी सक्रिय हो गये हैं। वह लोगों को आवास का सपना दिखा कर ठगी कर रहे हंै।
दो दिन के अंदर ठगी के दो मामले समाने आये हैं। दोनों ही मामलों में विभाग की ओर से आरोपी के खिलाफ तहरीर दे दी गई है। विभागीय कर्मचारी अजित सिंह के मुताबिक बुधवार को शहर कोतवाली में तहरीर दी गई थी। मंगलवार को थाना सदरबाजार में ऐसा ही मामला सामने आया था, इस मामले में थाना सदर बाजार में तहरीर दे दी गई थी। दोनों ही लोग भर्जी तरीके से टैगिंग करने के आरोपी पाये गये हैं। लोगों ने इसकी ऐवज में पैसे मांगने के आरोप लगाये हैं। इनमें से एक युवक जिसके खिलाफ बुधवार को शहर कोतवाली में तहरीर दी गई थी वह आगरा का रहने वाला है। जब इस युवक से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने विभाग के कर्मचारी और अधिकारियों की कलई पुलिस के आगे खोलनी शुरू कर दी। इसके बाद खुद विभागीय कर्मचारी भी बैकफुट पर आ गये और मामले में सख्त कार्रवाही करती दिख रही पुलिस का नजरिया भी बदल गया।
पूछताछ में युवक ने कई विभागीय कर्मचारी और अधिकारियों के नाम लिये हैं। इन्हीं के कहने पर काम करने की बात भी पुलिस को बताई है। इन आरोपों में कितना दम है यह पुलिस जांच में ही पता चल सकेगा। युवक के पास से कई आधार कार्ड की कापियां और नकदी बरामद हुई है।













Related Items
बिहार : गंगा का जलस्तर उच्चतम बाढ़ स्तर पार करने की आशंका, आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी किया अलर्ट
तमिलनाडु में भारी बारिश, मौसम विभाग ने 11 जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट
नदबई लूट कांड का खुलासा: व्यापारी का मुनीम ही निकला मास्टरमाइंड, मुख्य आरोपी जयशिव गिरफ्तार