BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

किसान समृद्ध होगा तो देश समृद्ध होगा : रामदेवानंद

मथुरा। श्रीकृष्ण ने किसानों पर ध्यान दिया तो पं. दीनदयाल ने भी किसानों के लिए सोचा। पंडित जी का मानना था कि किसान समृद्ध होगा तो, देश समृद्ध होगा और किसानों को समृद्ध बनाती हैं देशी गाय। देशी गाय किसान और देश की ही नही बल्कि विश्व अर्थव्यवस्था की धुरी है।


उक्त विचार कृषकों के लिए दीनदयाल धाम में गौ आधारित जैविक कृषि विषय पर आयोजित कृषक संगोष्ठी में आशीर्वचन देते हुए उमा शक्ति पीठाधीश्वर स्वामी रामदेवानन्द सरस्वती महाराज ने व्यक्त किये। उन्होंने बताया कि प. दीनदयाल उपाध्याय जी ब्रज की इस पवित्र धरा पर भगवान श्रीकृष्ण की प्रेरणा से अवतरित हुए थे। उन्होंने विश्व बंधुत्व की भावना से कार्य किया। उन्होंने कोई ऊँच नीच का भेद नहीं किया। रामदेवानंद ने कहाकि गाय और गौशाला का वेदों में वर्णन है। पंडितजी ने किसानों और गायों को प्राथमिकता से लिया। उन्होंने कहा कि गाय देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्ड़ी है। भारत मे कोई भी धार्मिक कार्य देशी गाय के गोबर के लीपने से शुरू होता है। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता डॉ. के.एम.एल. पाठक, पूर्व कुलपति, पं दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गौ अनुसंधान संस्थान मथुरा एवं वर्तमान में सदस्य, गौ सेवा आयोग, भारत सरकार का गौ पालन ने देशी गाय के आर्थिक लाभ किसानों को बताते हुए कहा कि वह अपनी आर्थिक उन्नति के लिए देशी गाय का पालन करें। देशी गाय का दूध, घी, छाछ, गौ मूत्र, गौ अर्क से प्रोडक्ट बनाकर अपना व्यवसाय कर आर्थिक उन्नति अच्छी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि गाय के गोबर से कंपोस्ट खाद, केंचुए की खाद, गोबर गैस से जैविक खाद बनाकर जैविक खेती कर सकते हैं। इससे धूप बत्ती, अगरबत्ती आदि के लघु कुटीर उद्योग स्थापित कर आय बढ़ा सकते हैं। कृषक गोष्ठी का संचालन महामंत्री डॉ. कमल कौशिक ने एवं धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष अशोक टैंटीवाल ने एवं समापन प्रचार मंत्री मुकेश शर्मा के कल्याण मंत्र के साथ हुआ। इससे पूर्व दीनदयाल धाम कामधेनु गौशाला में रामदेवानंद महाराज द्वारा गौ पूजन किया गया। इस अवसर पर इस अवसर पर निदेशक सोनपाल, महेंद्र कुमार क्षेत्र प्रचारक प्रमुख, नवीन मित्तल, मनीष गुप्ता, भद्रपाल सिंह, सत्यप्रकाश शर्मा, कमलेश चैहान, पुष्पेंद्र चैधरी, सुरेश तरकर, महेंद्र प्रताप चैधरी, गौरव वार्ष्णेय, राजवीर, रोहित सिकरवार आदि सहित ऑनलाइन जूम घ्प और फेसबुक लाइव से कार्यकर्ता संगोष्ठी से जुड़े।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More