BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

पाकिस्तान में भी है प्राचीन राम मंदिर, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

क्या आप जानते हैं कि पाकिस्तान में भी एक प्रचीन राम मंदिर है। जी हां, यह राम कुंद मंदिर पाकिस्तान के सैंदपुर गांव में हरी पहाड़ियों के बीच स्थित है। दरअसल, इन दिनों इस मंदिर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिस कारण इसकी चर्चा शुरू हो गई है। 

भारतीय यूट्यूबर ने शेयर किया मंदिर का वीडियो

बताना चाहेंगे कि भारतीय यूट्यूबर कार्ल रॉक वर्तमान में पाकिस्तान की विभिन्न जगहों की यात्रा कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने ही इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें वह पाकिस्तान के धर्मशाला में स्थित इस मंदिर में गए हैं और वहां पर 11 साल के एक बच्चे से बात कर रहे हैं।

भगवान राम वनवास के दौरान रुके थे यहां 

कार्ल बताते हैं कि इस मंदिर में भगवान राम वनवास के दौरान अपनी पत्नी सीता, भाई लक्ष्मण के साथ रुके थे। उन्होंने इस मंदिर की मरम्मत कराने के लिए और ऐतिहासिक संपत्ति को संजोकर रखने के लिए पाकिस्तान सरकार का आभार भी जताया।

वीडियो में बताया गया मंदिर का इतिहास लोगों का आ रहा बेहद पसंद
 
इस वीडियो में उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए इस मंदिर के इतिहास के बारे में बताया है। इस वीडियो में कार्ल ‘नमस्ते सलाम वालेकुम दोस्तों’ कहकर शुरुआत करता है। उन्होंने कहा कि वह अपने परिवार को याद कर रहे हैं। कार्ल का यह वीडिय़ो सोशल मीडिया पर बहुत ही पसंद किया जा रहा है।

दूर-दूर से श्रद्धालु यहां पर आते हैं दर्शन करने

भारत-पाकिस्तान के विभाजन पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि पूरे भारत से श्रद्धालु यहां पर दर्शन करने के लिए आते हैं। कार्ल बहुत ही अच्छी हिंदी बोलते हैं और अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। उन्होंने अपने विदेशी दोस्तों की मदद के लिए एक किताब भी लिखी है, जिसमें उन्होंने जल्द से जल्द हिन्दी कैसे सीखें, इसका उल्लेख किया है। वह चाहते हैं कि भारत से सब उसी तरह प्यार करें, जिस तरह से वो करते हैं। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More