BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अज्ञात बदमाशों की धरपकड़ को लगाई टीमें

मथुरा। राया थाना क्षेत्र के गांव जोगपुरा में देर रात्रि करीब 11 बजे बदमाशों ने एक मकान पर धावा बोल दिया। यहां छत पर सो रहे  व्यक्ति को हथियारों के बल पर कब्जे में ले लिया और उसके साथ  बेरहमी से मारपीट की। इसके बादमाश घर में रखे 4 लाख 50 हजार रूपये को लूट ले गये।

इस दुस्साहसिक घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश भाख खडे हुए। परिजन दिलीप ने बताया कि मंगलवार देर रात्रि को गांव जोगपुरा में दीवान सिंह के घर में चार बदमाशों ने धावा बोल दिया। जिसमें छत पर सो रहे दिलीप पुत्र दीवान सिंह को जगाया ओर दुकान से लाई गई रकम की जानकारी करने लगे।

दिलीप के न बताने पर मुंह में कपड़ा ठूंसकर जमकर मारपीट की व तमंचा दिखाते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए उसे नीचे घर के अंदर ले गए जहां से तिजोरी में रखे लगभग 4 लाख 50 हजार रुपये निकाल ले गए।

वहीं पीड़ित दिलीप को खेतों में हाथ पैर बांध कर छोड़ गए, किसी प्रकार पीड़ित अपनी जान बचाकर घर पहुंचा तब जाकर पुलिस को सूचना दी। लूटपाट और मारपीट की सूचना से जहां ग्रामीण दहशत मंे आ गये, सूचना मिलते ही थाना राया पुलिस भी हरकत में आ गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. गौरव ग्रोवर ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

इससे पहले क्षेत्राधिकारी महावन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक राया सूरज प्रकाश शर्मा आदि पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गये थे। घटना स्थल का निरीक्षण कर पीड़ित को घटना का जल्द खुलासा करने का आश्वासन देते हुए अज्ञात बदमाशों की तलाश में टीमों को लगाया गया है।

पुलिस कई कोण से इस मामले की जांच कर रही है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। साथ ही जिस व्यक्ति के साथ बदमाशों ने मारपीट थी उससे भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More