BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

शिक्षकों ने पांच दिन किया काली पट्टी बांध कर कार्य

मथुरा। महानिदेशक स्कूली शिक्षा के तुगलकी फरमान के विरोध में पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा जनपद मंे लगातार पांच दिन विरोध प्रदर्शन किया गया। उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा प्रांतीय आव्हान पर एक मार्च से पांच मार्च तक शिक्षकों की गोपनीय आख्या के अंकन  एवं 21 सूत्रीय मांगांे को लेकर पांच दिन तक काली पट्टी बांध कर काम किया। इस दौरान शिक्षकों ने काली पट्टी बांध कर शिक्षण कार्य किया। शिक्षक संघ का दावा है कि जनपद भर में करीब चार हजार शिक्षक शिक्षिकाएं विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए तथा काली पट्टियां बांधकर शिक्षण कार्य किया। शिक्षकों की मांगों में गोपनीय आख्या के विरोध सहित कई दूसरी मांगे शामिल हैं। शिक्षक संघ की मांग है कि मिशन कायाकल्प के अंतर्गत 14 बिंदुओं वाली अंकन प्रणाली का अध्यपकों से कोई संबंध नहीं है इसे खत्म किया जाये। शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने, ग्रीष्म अवकास को पूर्ववत करने जैसी मांगे शामिल हैं। विरोध प्रदर्शन में संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र सारस्वत, मंडल अध्यक्ष नृत्य गोपाल दुबे, जिलाध्यक्ष अतुल सारस्वत, जिला महामंत्री लक्ष्मीनारायण, जिला कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा, बदन सिंह यादव, कृष्ण कुमार सारस्वत, उमाशंकर शर्मा, हेमंत शर्मा, योगेश उपाध्याय, सिद्धार्थ, मुरारीलाल शर्मा, प्रेमचंद शर्मा, सुजीत वर्मा, शिव कुमार शर्मा आदि ने बढचढ कर भाग लिया।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More