BREAKING NEWS

नेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या ग्यारह सौ के पार, सर्च ऑपरेशन जारी || राजस्थान में खत्म हुआ मानसून ब्रेक : बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से फिर सक्रिय होगा मानसून, 4 सितंबर से बारिश में तेजी के आसार || मथुरा : जन्माष्टमी गलियों और चौराहों से आसमान तक रहेगी ब्रज संस्कृति की धूम || मथुरा : 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

45 साल से ऊपर के शत प्रतिशत व्यक्तियों के टीकाकरण का लक्ष्य

मथुरा। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में  कोविड-19 की  कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कोविड-19  गाइडलाइन के अनुसार निगरानी समितियां ग्राम स्तर पर सक्रिय किए जाने के निर्देश दिए।  जिलाधिकारी ने निगरानी समिति टीम को निर्देशित किया है कि जिसके द्वारा लापरवाही पाई जाएगी व फोन स्विच ऑफ पाया जाएगा तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देशित किया कि कोविड-19 के बढ़ाते संक्रमण को देखते हुए सभी स्वास्थ्य व्यवस्थाएं ठीक रहे तथा चिकित्सक समय से अस्पतालों मे उपस्थित हों तथा कोरोना पॉजिटिव पाए गए मरीजों की कांटेक्ट ट्रेसिंग शत प्रतिशत की जाए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के चलते सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाए तथा सेनेटाइजर का भी प्रयोग किया जाए और लोगों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित करें।  उन्होंने कहा कि  कोरोना पॉजिटिव पाए गए मरीजो के स्थानों पर सेनेटाइज समय से किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण ज्यादा से ज्यादा किया जाए तथा लोगों को टीका लगवाने हेतु प्रेरित भी करें। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि जनपद में किसी प्रकार की कमी न रहे और एम्बुलेंस पर्याप्त मात्रा उपलब्ध रहे और किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त न हो।  बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 राजीव गुप्ता ने बताया कि 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक विशेष टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 11 को 5079, 12 को 6598, 13 को 4747 तथा1 14 अप्रैल को 4432 व्यक्तियों को कोरोना का टीकाकरण किया गया तथा 16 जनवरी से अब तक कुल जनपद में 133555 व्यक्तियों को टीकाकरण किया जा चुका है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. नितिन गौड़, पुलिस अधीक्षक क्राईम राधेश्याम राय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रचना गुप्ता, एसएलओ सुरेन्द्र प्रसाद यादव, डिप्टी कलेक्टर संदीप वर्मा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव गुप्ता, डॉ. देवेंद्र अग्रवाल सहित अन्य विभागों के सम्बधित अधिकारी गन उपस्थित थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More