देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। अधिक मास में ब्रज में परिक्रमा का विशेष महत्च है। आम और खास हर कोई इस पुण्य लाभ का आकांक्षी रहता है। उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा गोवर्धन पहुंचे तो वह भी गोवर्धन परिक्रमा का मोह नहीं त्याग सके। रात में उन्होंने गोवर्धन परिक्रमा की। इस दौरान परिक्रमा मार्ग में कराये जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया। सरकार के नदियों की निर्मलता के संकल्प की दिशा में मथुरा-वृन्दावन आगे बढ़ रहा है।
वर्ष 2021 के मध्य तक नालों की टैपिंग का कार्य पूरा हो जाएगा, इसके बाद मथुरा से वृन्दावन तक रिवर फ्रंट की महत्वाकांक्षी परियोजना पर कार्य शुरू होने की राह आसान हो जाएगी। ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री पं. श्रीकान्त शर्मा ने विकास कार्यों के निरीक्षण के दौरान कहा कि नालों की टैपिंग, ट्रीटमेंट प्लांट, मोक्ष धाम और घाटों की स्वच्छता के जरिये यमुना को शुद्ध कर आचमन के योग्य बनाने का संकल्प पूरा होगा।
ऊर्जा मंत्री ने मथुरा में चल रहे विकास कार्यों और कानून व्यवस्था का निरीक्षण किया और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये। वृन्दावन परिक्रमा मार्ग और प्रमुख घाटों का निरीक्षण किया। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि विकास कार्यों में धरोहरों के संरक्षण व संवर्द्धन के साथ ही पर्यावरण की अनुकूलता का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। वृन्दावन में पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग को तीर्थ यात्रियों के अनुकूल बनाने हेतु नंगे पैर परिक्रमा के लिए कच्चे मार्ग का निर्माण, परिक्रमा मार्ग का सुदृढ़ीकरण और उच्चीकरण, विश्राम करने के लिए बेंच, जलभराव न होने के इंतजाम किये जा रहे हैं।
ऊर्जा मंत्री ने रविवार को इन कार्यों का संबंधित अधिकारियों के साथ ई रिक्शा से भ्रमण कर आवश्यक निर्देश दिये व श्रद्धालुओं से चर्चा भी की। उर्जा मंत्री ने घाटों की स्वच्छता व सुंदरीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। यमुना में केसी घाट से मोक्ष धाम तक नौका विहार के दौरान अधिकारियों से रिवर फ्रंट निर्माण के प्रयासों की प्रगति भी जानी। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नदियों की निर्मलता के संकल्प की दिशा में यमुना में गिरने वाले 35 गंदे नालों को बंद किया जा रहा है। इसमें 20 नाले बंद किये जा चुके हैं।
बाकी कार्य वर्ष 2021 के मध्य तक पूरा हो जाएगा। मसानी ट्रीटमेंट प्लांट ट्रांस यमुना की क्षमता बढ़ाई जा रही है। यमुना में गिरने वाले गंदे नालों को बंद करने के बाद पर्यावरण अनुकूलता को आधार बनाकर ग्रीन कवर बढ़ाया जाएगा और मनोरम रिवर फ्रंट तैयार होगा।













Related Items
सूर्य नमस्कार से लेकर वज्रासन तक, ये आसान योगासन बनाएंगे आपकी सेहत
किसान, युवा, महिला एवं मजदूर के उत्थान में कारगर हो रहा पखवाड़ा, ग्रामीणों की राह हो रही आसान : भजनलाल शर्मा
इन आसान घरेलू उपायों से पाए गर्दन में आई अकड़न से मुक्ति