BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

SUSHANT CASE : एनसीबी की छापेमारी, रिया के भाई शोविक के पेडलर दोस्त सूर्यदीप को गिरफ्तार

मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की कथित आत्महत्या के मामले में आरोपी रिया चक्रवर्ती (Riya Chakraborty) मुख्य आरोपी है। अब इस मामले में ड्रग्स एंगल की जांच नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau) कर रहा है। आज नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau) की टीम ड्रग पैडलर सूर्यदीप मल्हौत्रा (Suryadeep Malhotra) के घर पर सुबह से छापेमारी कर रही है। बता दें कि सूर्यदीप, रिया चक्रवर्ती (Riya Chakraborty) के भाई शोविक चक्रवर्ती (Shovik Chakraborty) का स्कूल साथी है और उसके कई चैट व्हाट्सअप पर सामने आए हैं। सूर्यदीप को थोड़ी देर में एनसीबी दफ्तर लाया जा सकता है।

रिया चक्रवर्ती (Riya Chakraborty) और बॉलीवुड ड्रग्स कनेक्शन में पकड़े सात ड्रग्स पैडलरों को आज ACMM कोर्ट में पेश किया जाएगा। सभी आरोपियों को मेडिकल टेस्ट के लिए ले जाया जा रहा है। सात में से एक आरोपी गोवा से गिरफ्तार हुआ था। जिन लोगों की पेशी है उनके नाम हैं- करमजीत सिंह (Karamjit Singh), आनंद उर्फ केजे (Anand aka KJ), ड्वैन फर्नांडीस (Dwayne Fernandes), संकेत पटेल (Sanket Patel), अंकुश अरजेंका (Ankush Arjenka), संदीप गुप्ता ( Sandeep Gupta), आफताब फतेह अंसारी (Aftab Fateh Ansari) और क्रिस कोस्टा (Chris Costa) है।

 


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More