BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

भारतीय किसान यूनियन का दूसरे दिन भी जारी रहा धरना

मथुरा। भारतीय किसान यूनियन द्वारा तहसील महावन इकाई के नेतृत्व में किसानों की प्रमुख समस्याओं को लेकर बुधवार से प्रारंभ किया गया अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा । यह धरना बलदेव विद्युत सब स्टेशन पर दिया जा रहा है।

जिंसमें भारतीय किसान यूनियन टिकैत संगठन के पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आसपास के गांवों के बड़ी संख्या में किसानों की मौजूदगी देखी गयी। धरने में तहसील अध्यक्ष डॉ संदीप चैधरी की तबियत अचानक बिगड़ गयी और उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी चिकित्सा केंद्र ले जाया गया। जिलाध्यक्ष राजकुमार तोमर ने बताया कि  विद्युत विभाग से जुड़ी कई गंभीर समस्या हैं जिनका निस्तारण नहीं हो रहा। इस लिये उनकी मांग हैं कि जब तक यहां पर ऊर्जा मंत्री प. श्रीकांत शर्मा उनकी समस्याओं को सुनने किसानों के बीच नहीं आ जाते तब तक धरना समाप्त नही करेंगे। जिलाध्यक्ष द्वारा बताया कि शुक्रवार को कृषि विधेयक बिल के विरोध में देश व्यापी चक्का जाम होगा। इसके बाद शनिवार से भाकियू कार्यकर्ता व किसान भूख हड़ताल पर भी बैठ जायेंगे। जिलाधिकारी किसानों की समस्याओं को लेकर संजीदा नहीं दिख रहे। क्योंकि अस्वासन के बाद भी उनकी  मांगों पर शासन प्रशासन द्वारा कोई धयान ही नहीं दिया जा रहा है।  खाद की कालाबाजारी हो रही है नहर बंबो में सिंचाई को पानी नहीं छोड़ा जा रहा किसान परेशान हैं।  ऊपर से  किसानों के लिए दी जाने वाली बिजली में बेतहाशा कटौती की जा रही है। जर्जर लाइनों तारों को नहीं बदला जा रहा। ऊपर से घटिया मीटर लगा दिए जाने से गलत बिल भेजे जा रहे हैं। आखिर ग्रामीण किसान करे तो क्या करें।  यदि प्रशासन द्वारा उनकी मांगे पर गौर नहीं किया तो आने वाले समय में भारतीय किसान यूनियन बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगी।

भाकियू भानू गुट ने तहसील स्तर पर सौंपे ज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन भानु ने बर्तमान सरकार द्वारा पारित किसान विरोधी तीनों अध्यादेशों को बापिस लेने तथा किसान आयोग लागू करने के सम्बंध में पूरे प्रदेश में जिला अधिकारियों और तहसीलों पर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपे गये। कलक्ट्रेट पर जिला अधिकारी के प्रतिनिधि डिप्टी कलेक्टर आरडी राम, महावन में एसडीएम कृष्णानंद तिवारी, गोवर्धन और मांट में भी उपजिलाधिकारी को अलग अलग ज्ञापन सौंपे गये।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More