BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

SP के दिग्गज नेता मुलायम सिंह यादव की तबीयत फिर बिगड़ी, PGI में भर्ती

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव (79) के यहां के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट (पीजीआई) में भर्ती कराए जाने की खबर है। कहा जा रहा है कि उन्हें पेटदर्द की शिकायत थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार खतरे जैसी कोई बात नहीं है। यह रूटीन चेकअप है।

पीजीआई के निदेशक डॉ. राकेश कपूर के मुताबिक मुलायम के पेट में दिक्कत थी। जांच में ऐसी कोई गंभीर दिक्कत सामने नहीं आई। इमरजेंसी में मुलायम से जुड़ी सभी रूटीन जांच हो गई हैं। उल्लेखनीय है कि यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री की पिछले कुछ दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। मुलायम लंबे समय से हाई शुगर, हाईपर डायबीटीज और कार्डियो की बीमारी से पीडि़त हैं।

इस साल संसद में सदस्य के रूप में शपथ लेने के दौरान मुलायम ने अपनी सीट पर खड़े होकर ही शपथ ली थी। वे वेल तक नहीं आए थे। उन्होंने लोकसभा चुनाव में मैनपुरी संसदीय सीट से चुनाव जीता था। इस साल उन्हें कई बार खराब स्वास्थ्य के चलते अस्पताल में भर्ती किया जा चुका है।


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More