देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreलखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव (79) के यहां के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट (पीजीआई) में भर्ती कराए जाने की खबर है। कहा जा रहा है कि उन्हें पेटदर्द की शिकायत थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार खतरे जैसी कोई बात नहीं है। यह रूटीन चेकअप है।
पीजीआई के निदेशक डॉ. राकेश कपूर के मुताबिक मुलायम के पेट में दिक्कत थी। जांच में ऐसी कोई गंभीर दिक्कत सामने नहीं आई। इमरजेंसी में मुलायम से जुड़ी सभी रूटीन जांच हो गई हैं। उल्लेखनीय है कि यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री की पिछले कुछ दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। मुलायम लंबे समय से हाई शुगर, हाईपर डायबीटीज और कार्डियो की बीमारी से पीडि़त हैं।
इस साल संसद में सदस्य के रूप में शपथ लेने के दौरान मुलायम ने अपनी सीट पर खड़े होकर ही शपथ ली थी। वे वेल तक नहीं आए थे। उन्होंने लोकसभा चुनाव में मैनपुरी संसदीय सीट से चुनाव जीता था। इस साल उन्हें कई बार खराब स्वास्थ्य के चलते अस्पताल में भर्ती किया जा चुका है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई
सैन्य अधिकारी की पत्नी का रोल एक अलग अनुभव, उनमें ताकत और डर का मिश्रण : चित्रांगदा सिंह
मुंबई में कमरा नहीं मिलने पर जब दीप्ति नवल ने की चित्रांगदा सिंह की मदद, एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा