देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। युवा राष्ट्रीय लोकराज पार्टी के कार्यकारिणी गठित हेतु एक बैठक हरीनगर स्थित कार्यालय पर रखी गई। जिसमें सर्वसम्मति से शिव कुमार चौधरी को जिलाध्यक्ष, विनीत फौजदार को जिला महासचिव, सुनील भारद्वाज को मीडिया प्रभारी, सूरजदीप को आई.टी. सचिव, विकास गौतम को जिला सचिव, विनीत पाराशर को जिला सह-सचिव, अमन शर्मा को विषेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया।
बैठक की अध्यक्षता मनोज चौधरी ने करते हुए कहा कि आज भी देश के अन्दर वही समस्या चल रही हैं जो 70 साल पहले चल रही थी। सरकारें बदली, स्थिति नही बदली। सरकारी दफ्तर घूसखोरी के अड्ड़े बन गए हैं। युवाओं को किसान, मजदूर, छात्र, नौजवानों के हक की लड़ाई लड़नी होगी। युवा रालोपा जिलाध्यक्ष शिव कुमार चौधरी ने कहा देश की व्यवस्था में बडे पैमाने पर बदलाव की आवष्यकता है। हर युग में हर बार युवाओं ने ही बदलाव की आधारशिला रखी है। धन्यवाद ज्ञापन श्री अमन शर्मा ने किया। बैठक में मुख्य रूप से श्री मृदुल शर्मा, राम उपाध्याय, सनोज गौतम, शिवांक चौधरी, रोहित यादव, संजय सिंह, पंकज चैधरी, दीपेष गौतम आदि उपस्थित रहें।













Related Items
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं
नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि'
सिंह वर्सेस कौर 2 में कैसा रहा बंगाली किरदार निभाने का अनुभव, शहनाज गिल ने कही दिल की बात