देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। गोवर्धन में गिरिराज पर्वत पर भेड़ बकरी चराने गए वृद्ध चरवाहे की शिला से कुचल कर हत्या कर दी। मंगलवार तड़के उसका शव गिरिराज पर्वत पर ग्रामीणों ने देखा तो सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। एसपी ग्रामीण पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना स्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक विधि विज्ञान टीम बुलाकर साक्ष्य संकलित किए। इसके उपरांत मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे कर पोस्ट मार्टम को भेज दिया। मृतक अर्द नग्न अवस्था में और मुंह में कपड़ा भरा था, सिर और शरीर पर जख्मों के निशान थे। सोमवार को मंगल (65) पुत्र सिरिया निवासी आन्यौर घर से भेड़ बकरी चराने गया था। देर रात तक जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। रात में उसका कोई सुराग नहीं लगा। मंगलवार तड़के आन्यौर के ग्रामीणों को जानकारी मिली कि उसकी गिरिराज पर्वत पर शिला से कुचल कर हत्या कर दी है। शव पर्वत के ऊपर पड़ा है। इसकी जानकारी मिलते बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण त्रिगुण बिसेन,सीओ राम मोहन शर्मा, इंस्पेक्टर क्राइम देवेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। विधि विज्ञान फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए। इसके उपरांत पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक अर्द्ध नग्न अवस्था और उसके मुंह में कपड़ा भरा हुआ था। उसकी बेरहमी से कुचल कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। शरीर पर जख्मों के निशान बने थे।
एक वृद्ध का शव गिरिराज पर्वत के ऊपर से पुलिस ने बरामद किया है। मृतक के सिर और शरीर पर जख्मों के निशान मिले हैं। प्रथम दृष्टया मामला हत्या ही प्रतीत हो रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
त्रिगुन विसेन, एसपी ग्रामीण।













Related Items
वोट चोरी का शिगूफा छोड़, ये लोग ढोंग कर रहे हैं: गिरिराज सिंह
गोवर्धन पर्वत को विश्व विरासत का दर्जा दिलाने की मुहिम
दिल्ली में स्कूल के बाहर 9वीं कक्षा के छात्र की चाकू मारकर हत्या मामले में सात पकड़े गए