BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

भीषण तूफान ताउते गुजरात तट से टकराने के बाद पड़ा कमजोर

भीषण चक्रवाती तूफान ताउते गुजरात तट से टकराने के बाद कमजोर पड़ गया है और  गुजरात तट को पार कर आगे बढ़ गया है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक बीती रात 185 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ चक्रवात ताउते पोरबंदर और महुआ बीच तट से टकराया। ताउते की वजह से राज्य के कई जिलों में नुकसान भी पहुंचा है। वहीं तटीय राज्यों में आए चक्रवात का प्रभाव मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। यूपी, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश की संभावना जताई गई है।

 
 राजस्थान में अलर्ट
 
चक्रवाती तूफान ताउते के कमजोर होकर आज रात राज्य के दक्षिण पश्चिमी हिस्सों से प्रवेश करने की संभावना है। राजस्थान सरकार ने चक्रवाती तूफान के संभावित असर को देखते हुए राज्य में अलर्ट जारी किया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लोगों से सतर्क रहने को कहा है। तूफान से प्रभावित होने की संभावना वाले क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन दलों को तैनात किया गया है। 
 
 

चक्रवात के दक्षिण पश्चिमी हिस्सों से प्रवेश करने की संभावना
 
मौसम विभाग ने डूंगरपुर, सिरोही, उदयपुर, जालोर तथा पाली जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तीन दिनों तक चक्रवात का असर बना रहेगा। इस बीच, प्रशासन ने पूरे राज्य में कोविड रोगियों के लिए ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति तथा सभी अस्पतालों में आपातकालीन स्थिति में बिजली की आपूर्ति करने की भी व्यापक योजना बनाई है। 
 
 
दिल्ली-एनसीआर में भी बारिश की संभावना
 
वहीं चक्रवात ताउते के कारण दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार रात से गुरुवार दोपहर के बीच बारिश होने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में छिटपुट स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश के साथ बुधवार को पीक पर रहने की संभावना है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More