देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। होलीगेट के अंदर दिनहाड़े हुए दोहरे हत्याकांड के वांछित 25 हजार रूपये के इनामी हत्यारोपी को पुलिस ने एक महीने से ज्यादा समय की कवायद के बाद गिरफ्तार कर लिया। 22 जून को होलीगेट छत्ता बाजार में हुए दोहरे हत्याकांड में वाछिंत अभियुक्त संजय चैरसिया पर पुलिस ने 25 हजार रूपये का इनाम घोषित किया था।
22 जून को सेठ भीक चन्द्र गली छत्ता बाजार में गोलीबारी कर दो लोगांे की निर्मम हत्या कर दी गयी थी। घटना के सम्बन्ध में वादी रमाकान्त चतुर्वेदी पुत्र श्री नन्दलाल चतुर्वेदी निवासी 580 गली सेठ भीकचन्द छत्ता बाजार मथुरा द्वारा थाना कोतवाली पर धारा 147, 148, 149, 307, 302, 504, 506, 120 बी व 7 सीएलए एक्ट में आयुष चैरसिया उर्फ आयुष पुत्र संजय चैरसिया निवासी महोली की पौर थाना कोतवाली मथुरा आदि के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया। अभियुक्त आयुष चैरसिया को घटना वाले दिन ही गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
अभियुक्त संजय चैरसिया पुत्र स्व. महादेव चैरसिया निवासी महौली की पौर थाना कोतवाली मथुरा व आकाश उर्फ आकर्ष पुत्र संजय उपरोक्त की गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 25000-25000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
शनिवार को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली संजीव कुमार दुबे, एसओजी टीम प्रभारी निरीक्षक सधुवन राम गौतम,ं प्रभारी निरीक्षक सर्विलांस जसवीर सिंह ने संयुक्त टीम द्वारा अभियोग में वाछिंत 25 हजार रूपये के इनामी अभियुक्त संजय चैरसिया पुत्र स्व. महादेव चैरसिया निवासी महौली की पौर थाना कोतवाली मथुरा को तमंचा 315 बोर व दो जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया है। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किये जा रहे हैं।













Related Items
IT Companies to give double salary hike post a period of delays
DoT denies link between 5G technology and spread of COVID-19
Covaxin neutralises double mutant strain: ICMR study