BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

MATHURA : छात्रों के जमघट को देख कर पुलिस के पसीने छूट गये

मथुरा। सिपाही की हिमाकत ने थाना राया पर एक बारगी तो बवाल की करा दिया होता। सीओ अगर समझदारी से काम नहीं लेते तो छात्र उग्र हो सकते थे। मंगलवार की सुबह राया थाने पर बडी संख्या में पहुंचे छात्रों का जमघट लग गया। ये सभी छात्र एक स्थानीय कोचिंग संस्थान के थे। देखते ही देखते दूसरे संस्थानों के छात्र भी जुट गये और थाने पर हंगामा खडा हो गया। इसकी सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी महावन ने छात्रों का समझा बुझा कर शांत किया। छात्र के खिलाफ किसी तरह की कोई कार्यवाही नहीं होगी इस बात का अश्वासन मिलने के बाद छात्र लौट गये।
   एक कोचिंग में पढ़ने वाले छात्र उदयवीर सिंह निवासी ग्राम पीढ़ी के साथ मंगलवार सुबह थाना राया में तैनात कांस्टेबल सनी ने मारपीट कर दी थी। कांस्टेबल सनी उस समय डाकघर के पास जा रहे थे और रास्ते से हटने को लेकर उन्होंने छात्र उदयवीर से मारपीट की थी। घटना के बाद छात्र अपनी कोचिंग में पहुंच गया। कुछ देर बाद फिर सनी द्वारा कोचिंग में पहुंचकर छात्र से अभद्र व्यवहार किया गया।जिसके बाद छात्र आक्रोशित हो गए और थाना राया पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। मामले की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्राधिकारी महावन शंकर पहुंच गए और लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More