देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। कोरोना मरीजों संख्या संख्या के साथ ही आक्सीजन की माग भी बढ रही रही है। इस तरह के इनपुट मिल रहे हैं कि आक्सीजन सिलेण्डर के लिए लोगों को परेशान होना पड रहा है।
मथुरा में किसी भी तरह की कालाबाजारी और मरीजों को हो रही परेशानी से बचने के लिए आक्सीजन गैस एजेंसियों पर सैक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में 24 घटे काम हो रहा है। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने जिले की आक्सीजन एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी सबसे पहले भगवती आक्सीजन गैस एजेंसी पहुंचे। उन्होंने यहां की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली और एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया कि जरूरतमंद लोगों को प्राथमिकता से और बिना किसी परेशानी के आक्सीजन उपलब्ध कराई जाये। किसी को कोई परेशानी न हो इसका पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए।
कालाबाजारी रोकने के लिए व्यवस्थाओं को और सुव्यवस्थित किया जाये। इसके लिए सभी आक्सीजन एजेंसियों सेक्टर मजिस्ट्रेट की 24 घंटे ड्यूटी लगाई गयी है। जिनके द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि सभी कोविड सेंटरों को निरंतर आक्सीजन की सप्लाई दी जा रही है। किसी भी कोविड अस्पताल में आक्सीजन की कमी नहीं होने दी जा रही है।













Related Items
भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में ऑटो सेक्टर निभाएगा बड़ी भूमिका
हिमाचल, यूपी, बिहार के युवा हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में काम करते हैं, गोवा के लोग क्यों नहीं? : सीएम सावंत
टेलीकॉम सेक्टर में केंद्र सरकार के बड़े संरचनात्मक सुधारों से 5जी, रोजगार, विकास, प्रतिस्पर्धा और उपभोक्ता हित के मार्ग प्रशस्त