देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की मंगलवार को दूसरी कैबिनेट बैठक हुई। सीएम योगी की अध्यक्षता में यह मीटिंग लोकभवन में संपन्न हुई। इस बैठक में किसानों को राहत देते हुए कई अहम फैसले लिए गए। इसमें नोएड-ग्रेटर नोएडा सहित पांच अथॉरिटी में 10 करोड से ऊपर हुए कामों की जांच के आदेश दिए है। कैबिनेट ने राज्य में 24 घंटे बिजली देने के मसौदे पर भी मुहर लगाई है। इस सिलसिले में राज्य सरकार और केंद्र के बीच 14 अप्रैल को एमओयू पर दस्तखत होंगे। साथ ही खराब ट्रांसफॉर्मर्स को ठीक करने के लिए समयसीमा 72 घंटे से घटाकर 24 घंटे की गई है।
योगी सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठ में फैसला किया कि अब किसानों से आलू 487 रुपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदेगी। इसके साथ ही बुंदेलखंड के लिए पेयजल योजना को मंजूरी दी गई है। राज्य सरकार ने इस काम के लिए 47 करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा की थी। 15 जून तक सभी सडके गढ्डा मुक्त करने के प्रस्ताव को हरी झंडी दी है। अवैध खनन को रोकने के लिए टास्क फोर्स के गठन का प्रस्ताव। नोएडा, ग्रेटर नोएडा, लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद अथॉरिटी में 10 करोड़ से ऊपर के हुए सभी कामों की जांच होगी। इसके साथ ही बुंदेलखंड के लिए पेयजल योजना को मंजूरी दी गई है। राज्य सरकार ने इस काम के लिए 47 करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा की थी।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
प्रगति’ नए भारत की कार्यसंस्कृति का प्रतीक, यूपी बना इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रोथ इंजन: मुख्यमंत्री योगी
52 के हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, सीएम योगी और मायावती ने दी जन्मदिन की बधाई
मुख्यमंत्री योगी ने लेखपाल, राजस्व निरीक्षक और नायब तहसीलदार के खाली पदों को तत्काल भरने का दिया निर्देश