BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

स्कूटी को कार ने मारी टक्कर, महिला सिपाही की मौत

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर तैनात महिला आरक्षी की सडक हादसे में मौत हो गई। हादसा मथुरा मार्ग स्थित वासुदेव पार्किंग के पास हुआ। महिला सिपाही अपने पति के साथ मोटरसाइकिल से मथुरा की ओर आ रही थीं। तभी पीछे से नगर निगम की कूडा ढोने वाली एक गाडी ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

सूचना मिलते ही मथुरा गेट पुलिस चैकी की पुलिस घायल महिला आरक्षी को सिटी हास्पीटल ले गई। जहां अधिक रक्त बह जाने से उनकी मौत हो गई। महिला आरक्षी की मौत से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड गई।

बडी संख्या में पुलिसकर्मी सिटी हास्पीटल पहुंच गये थे। मथुरा गेट चैकी प्रभारी नवीन कुमार ने दुर्घना करने वाली नगर निगम की कूडा ढोने वाली गाडी को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया था। हालांकि इस बात को लेकर अटकलें जारी थीं कि हादसा किसी कार की टक्कर से हुआ है अथवा नगर निगम की कूडा ढोने वाली गाडी से।

खाई में गिरी दरोगा की कार, घायल


वहीं दूसरी घटना में थाना गोवर्धन पर तैनात दरोगा सोनू भाटी एक हादसे में घायल हो गये। दरोगा भरतपुर जनपद के डीग में दबिश देकर अपनी निजी कार से लौट रहे थे। बहज के समीप अचानक एक कुत्ता उनकी कार के सामने आ गया और कार अनियंत्रित होकर सडक किनारे खाई में जा गिरी। राहगीरों ने दरोगा को कार से निकाला। सूचना पर थाना गोवर्धन पुलिस पहुंची और घायल दरोगा को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।  

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More