BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

SBI दुनिया के 50 सबसे बडे बैंकों में शुमार

SBI दुनिया के 50 सबसे बडे बैंकों में शुमारनई दिल्ली । स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर सहित भारतीय स्टेट बैंक के पांच सहयोगी बैंकों और भारतीय महिला बैंक का शनिवार 1 अप्रैल को देश के सबसे बडे बैंक भारतीय स्टेट बैंक में विलय हो गया। इसके साथ ही स्टेट बैंक दुनिया के 50 बडे बैंकों में शामिल हो गया है।

इस विलय के साथ भारतीय स्टेट बैंक के खाताधारकों की कुल संख्या 37 करोड और उसकी शाखाओं का नेटवर्क 24,000 के आंकडे को छू जाएगा। देशभर में उसके 59,000 एटीएम होंगे। विलय के बाद बैंक की जमा राशि 26 लाख करोड रूपये से अधिक और कर्ज पर दी गई राशि 18.50 लाख करोड रूपये होगी। 

स्टेट बैंक द्वारा शनिवार को कहा गया है कि स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर (एसबीबीजे), स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद (एसबीएच), स्टेट बैंक ऑफ मैसूर (एसबीएम), स्टेट बैंक ऑफ पटियाला (एसबीपी) और स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर (एसबीटी) तथा भारतीय महिला बैंक (बीएमबी) का 1 अप्रैल से भारतीय स्टेट बैंक में विलय हो गया है। 

बैंक ने कहा है,छह बैंकों के इस व्यापक विलय के साथ भारतीय स्टेट बैंक ने एक बार फिर बदलाव और बैंकों में देश का अग्रणी बैंक होने तथा मूल्यों के सृजन की अपनी क्षमता को साबित किया है। इस विलय के साथ स्टेट बैंक संपत्ति के आधार पर दुनिया के 50 शीर्ष बैंकों की जमात में शामिल हो गया है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More