BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

अखिलेश सरकार को झटका, HC का जवाहरबाग कांड में CBI जांच के आदेश

अखिलेश सरकार को झटका, HC का जवाहरबाग कांड में CBI जांच के आदेशलखनऊ। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गुरुवार को राज्य सरकार को झटका देते हुए मथुरा के जवाहरबाग कांड में सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने अपने आदेश में सीबीआई को दो महीने में अपनी जांच प्रगति रिपोर्ट पेश करने को कहा है। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने माना कि मथुरा का जवाहरबाग कांड सिर्फ हिंसा का मामला नहीं था बल्कि यह जमीन कब्जे की एक बड़ी साजिश थी, जिसे रामवृक्ष यादव और उनके साथियों ने रची थी।

गौरतलब है कि मथुरा के जवाहरबाग कांड में सीबीआई जांच के लिए अलग-अलग 9 याचिका दाखिल की गई थी। इसमें अश्वनी उपाध्याय की लीडिंग याचिका थी। इसके अलावा मथुरा हिंसा के दौरान शहीद हुए एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी की पत्नी अर्चना द्विवेदी और प्रफुल्ल द्विवेदी ने भी याचिका दायर की थी।

सभी याचिकाओं में एक बात जो प्रमुखता से कही गई थी, वह यह कि उन्हें सिविल पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं है। इस मामले में कोर्ट ने 20 फरवरी को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। गौरतलब है कि मथुरा कांड में राज्य सरकार सीबीआई जांच से कन्नी काट रही थी। अभी तक पुलिस ने इस मामले में 101 लोगों के खिलाफ चार्जशीट तैयार की है।

साभार-khaskhabar.com

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More