देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। कोरोना से बचाव के लिए किये जा रहे उपायों के तहत मथुरा रेलवे जंक्शन पर लगेज को सेनेटाइज करने का ठेका स्टेशन प्रबंधन ने प्राइवेट कंपनी को दे दिया है। इस कंपनी के कर्मचारी प्रति बैग 10 रूपये लगेज सेनेटाइज करने के हिसाब से वसूल रहे हैं। लगेज को सेनेटाइज कराये बिना कोई भी यात्री स्टेशन के अंदर प्रवेश नहीं कर सकता है। इसके लिए बाकायदा सूचना भी चस्पा की गई है। इस कदम का लोगों ने स्वागत किया है। स्टेशन पहुंच रहे लोगों का कहना था कि कोरोना की रोकथाम में ये बेहद कारगर कदम साबित हो सकता है। वहीं कुछ लोग प्राइवेट कंपनी को ठेका दिये जाने का विरोध भी कर रहे थे। इन लोगों का कहना था कि जो काम सरकार को करना चाहिए वह प्राइवेट कंपनी से ठेके पर कराया जा रहा है। प्रदीप का कहना था दिल्ली मैट्रो स्टेशनों पर भी इस तरह की व्यवस्था की गई है लेकिन वहां इस तरह का शुल्क नहीं लिया जा रहा है। वहां यह सब निशुल्क है। यहां भी पैसे लेना अनुचित है।













Related Items
महाराष्ट्र: भिवंडी में महावीर सिंथेटिक कंपनी में भीषण आग, दो दमकल गाड़ियां मौके पर
रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में फीस निर्धारण को पारदर्शी बनाने के लिए विधेयक किया पारित
तमिलनाडु: रेलवे ट्रैक पार कर रही स्कूल वैन को ट्रेन ने मारी टक्कर, 3 छात्रों की मौत