BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

संघ के प्राथमिक वर्ग हुए प्रारम्भ, सैकड़ा से ज्यादा विद्यार्थी सीखेंगे अनुशासन

मथुरा। कोरोना के कारण थमे जनजीवन से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रतिदिन की शाखाएं ही नहीं उसके सामान्य कार्यक्रम भी प्रभावित हुए थे अब चूंकि जनजीवन भी धीरे धीरे सामान्य हो रहा है ऐसे में संघ ने भी अपनी शाखाएं एवं गतिविधियां पुनः आरम्भ कर दी हैं, उसी श्रृंखला में मथुरा महानगर की संघ की इकाई ने अपने प्राथमिक वर्ग लगाए हैं।


हर वर्ष सभी दसों नगरों को मिलाकर एक ही वर्ग लगता था इस बार संघ के कार्य को नीचे तक पहुंचने के उद्देश्य से महमगर में ही पांच-पांच नगरों को मिलाकर दो वर्ग लगाए हैं।


पहला वर्ग किरण पैलेस, पालीखेड़ा पर और दूसरा कृष्णचंद्र गांधी विद्यामंदिर तपोभूमि पर लग रहा है। दोनों वर्गों को मिलाकर 112 विद्यार्थी इन वर्गों में भाग ले रहे हैं।


सात दिन चलने वाले इस वर्ग में प्रातः पांच बजे उठने के बाद से कड़ी दिनचर्या का पालन करते हुए विद्यार्थियों को 3 बौद्धिक सत्र व दो बार संघ स्थान में भाग लेना होता है। वर्ग में मोबाइल का इस्तेमाल प्रतिबंधित रहता है।


वर्ग का प्रारंभ सांय चार बजे से विद्यार्थियों के आगमन से हुआ, उसके ठीक बाद सायं की शाखा जिसे संघ स्थान भी बोलते है लगी, उसमे सभी विद्यार्थियों के गणवेश का निरीक्षण होता है और शिविर में आगे चलने वाले संघ स्थानों के प्रयोग में आने वाली आज्ञाओं को समझाया जाता है।
उद्घाटन सत्र में बोलते हुए विभाग संघचालक डॉ वीरेंद्र मिश्र ने बताया कि संघ अपनी स्थापना के समय से ही ऐसे वर्गों को लगाता आया है, जिनका उद्देश्य विद्यार्थियों को जिम्मेदार, चरित्रवान एवं देशभक्त नागरिक बनाने का होता है।

उन्होंने बताया कि प्रतिदिन होने वाले तीन सत्रों के बौद्धिक के विषय पहले से ही चयनित होते हैं, जिसमें स्वयं के निर्माण के साथ हम एक सम्यक विकसित समष्टि का भी निर्माण कैसे करें ऐसे व्याख्यान होते हैं शिविर में भोजन की व्यवस्था के लिए रोटियां नगरों से एकत्रित होकर जाएंगी, बाकी सब्जी एवं दाल वही बनेगी।

वर्ग की व्यवस्था में मुख्य रूप से कुशलेश, संजय, सीताराम छौंकर, राजू सिंह, हरेंद्र, बनवारी लाल, अजय, पवन, श्यामपाल, रोहित, विजयपाल, सुरेंद्र आदि प्रमुख रूप से सहयोगी की भूमिका निभा रहे हैं।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More