BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

जानें किसने किया राहुल बाबा को चैलेंज, कहा-अमेठी में 4 सीट जीतने का माद्दा नहीं

जानें किसने किया राहुल बाबा को चैलेंज, कहा-अमेठी में 4 सीट जीतने का माद्दा नहींतेलंगाना । यूपी इलेक्शन में मिली करारी हार के बाद घटने जनाधार के बीच लगता है कि आजकल सभी ने राहुल गांधी को गंभीरता से लेना मुनासिब नहीं समझा है। तेलंगाना के मंत्री टी रामा राव ने राहुल गांधी पर सीधा हमला बोला है।रामा राव ने कहा कि तेलंगाना विधानसभा तो दूर की कौड़ी है पहले अपने संसदीय क्षेत्र की चार सीटें जीतकर तो बता दें।

आपको बता दें कि टी रामा राव तेलंगाना मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव के बेटे हैं।उन्होंने एक कार्यक्रम के संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। आगे वह यहीं नहीं रूके उन्होंने कहा कि राहुल राजनीति के लिए ही बेमतलब हैं, केवल विपक्ष ही नहीं देश की जनता ने भी उन्हें नजरअंदाज कर दिया है।

बता दें कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पिछले दिनों तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव पर करारा हमला बोलते हुए कहा था कि क्या राज्य का गठन केवल उनके परिवार के फायदे के लिए हुआ है और बीते तीन साल में तेलंगाना के लोगों के सपने पूरे नहीं हो पाए हैं। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More