देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
बेंगलुरु। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के नतीजों में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है। सरकार बनाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस+जेडीएस में जद्दोजहद शुरू हो गई है। येदियुरप्पा को विधायक दल के नेता चुने गए है। राज्यपाल वजुभाई से मिलने के बाद येदियुरप्पा ने कहा, राज्यपाल के फैसले का इंतजार है। सूत्रों के अनुसार कर्नाटक में बीजेपी की ही सरकार बनेगी। सूत्रों का कहना है कि कल येदियुरप्पा सीएम पद की शपथ ले सकते है। खबरों के अनुसार बीजेपी के साथ एक निर्दलीय विधायक भी है।
LIVE अपडेट : : : : :
- बीजेपी ने खुद जो बाकी राज्यों में किया है उसके बाद उसे कोई हक नहीं हमें नैतिकता का पाठ पढ़ाने का: एचडी कुमारस्वामी
- कांग्रेस के समर्थन के लिए एचडी कुमारस्वामी ने पार्टी का शुक्रिया अदा किया।
- नरेंद्र मोदी पीएम हैं लेकिन फिर भी वह बहुमत नहीं ला सके: एचडी कुमारस्वामी
- बीजेपी से गठबंधन का कोई सवाल ही नहीं उठता: एचडी कुमारस्वामी
- बीजेपी ने हमेशा जेडीएस के वोटों को बांटने की कोशिश की है: एचडी कुमारस्वामी
- बेंगलुरु: एचडी कुमारस्वामी जेडीएस के विधायक दल के नेता चुने गए।
- हमने अपना सरकार बनाने का प्रस्ताव राज्यपाल के सामने रख दिया है उन्होंने कहा है कि वह इस बारे में जल्द फैसला लेंगे: बीएस येदियुरप्पा
- राज्यपाल से मिलकर बाहर आए येदियुरप्पा।
- कर्नाटक: कांग्रेस विधायक दल की बैठक में 78 में 66 MLA पहुंचे
- कर्नाटक: कांग्रेस के एमबी पाटिल बोले, हमारे संपर्क में हैं BJP के 6 लोग
- कांग्रेस के 7 लिंगायत विधायक हमारे साथ : बीजेपी
- कर्नाटक: कांग्रेस के 4 विधायक पार्टी के संपर्क में नहीं
- कर्नाटक: बेंगलुरु में चल रही JDS विधायक दल की बैठक में नहीं पहुंचे दो विधायक
- कर्नाटक: कांग्रेस का आरोप, उनके MLA को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रही BJP
- कर्नाटक: गवर्नर से मिलने राज भवन पहुंचे येदियुरप्पा और प्रकाश जावड़ेकर
- कर्नाटक: BJP दफ्तर में लिए गए विधायकों के हस्ताक्षर, गवर्नर के सामने करेंगे पेश
- कर्नाटक: येदियुरप्पा बोले, कल लेंगे शपथ
- कर्नाटक: BJP विधायक दल के नेता चुने गए येदियुरप्पा
- कर्नाटक: बेंगलुरु में शुरू हुई JDS विधायक दल की बैठक
- कर्नाटक: 11 MLA सहित सुबह 11:30 बजे गवर्नर से मुलाकात कर सकते हैं येदियुरप्पा
- नहीं बदलेगा हमारा कांग्रेस के साथ जाने का फैसला: एचडी कुमारस्वामी
- कर्नाटक: JDS के राज्य उपाध्यक्ष आज दोपहर 1:30 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
- लोग चाहते हैं कि BJP की सरकार बने और हम सरकार बनाएंगे: प्रकाश जावड़ेकर
- कर्नाटक: येदियुरप्पा बोले सरकार बनाने के लिए राज्यपाल से करेंगे मुलाकात
- कर्नाटक: येदियुप्पा के घर पहुंचे मुरलीधर राव
- बेंगलुरु स्थित BJP प्रदेश मुख्यालय पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान और अन्य पार्टी नेता
- हमारे 4 से 5 विधायकों से BJP ने फोन पर संपर्क साधा, लेकिन हम एकजुटः JDS
साभार-khaskhabar.com













Related Items
कर्नाटक 2026 की दहलीज़ पर
राहुल ने पीएम मोदी से पूछा, कर्नाटक में भ्रष्टाचार रोकने के लिए आपने क्या किया?
कर्नाटक में अगली सरकार येदियुरप्पा के हिसाब से बनेगी : राजनाथ सिंह