देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव ने आज दिल्ली में 17 राजनीतिक दलों का साझा विरासत बचाओ सम्मेलन बुलाया। इस सम्मेलन में कई विपक्षी पार्टियों के नेता शामिल हुए। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया। राहुल गांधी ने इस कार्यक्रम में बोलते हुए बीजेपी और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि आरएसएस ने सत्ता मिलने के बाद तिरंगे को सलामी दी। राहुल गांधी ने कहा कि संघ ने तिरंगे को सलामी देना सत्ता में आने के बाद सीखा। साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि आरएसएस संविधान को बदलना चाहता है। वहीं राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा।
राहुल गांधी ने कहा कि मेक इन इंडिया तो फेल हो चुका है। अब सब तरफ मेक इन चाइना है। साथ ही राहुल गांधी ने चुटकी लेते हुए कहा कि 15-15 लाख अभी तक लोगों के अकाउंट में नहीं पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि संघ के लोग सब जगह बैठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आरएसएस चुनाव नहीं जीत सकती। राहुल गांधी ने कहा कि आज हर राज्य में किसानों को हाल बुरा है। हर राज्य में किसान रो रहे है। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने खूब वादे किए।
गुलाम नबी और फारुख अब्दुल्ला ने भी साधा निशाना:
कार्यक्रम में बोलते हुए कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि शरद यादव के नेतृत्व वाली जेडीयू ही असली जेडीयू है। साथ ही उन्होंने कहा कि नीतीश वाली जेडीयू बीजेपी की जेडीयू है। आजाद ने बीजेपी पर वार करते हुए कहा कि आज अंग्रेज तो नहीं है लेकिन उनके समर्थक हैं, जो भारत छोडो आंदोलन के समय में शामिल नहीं हुए थे।साथ ही आजाद ने कहा कि यह जो समय चल रहा है वो इमरजेंसी का बाप है। वहीं फारुख अब्दुल्ला ने कहा कि मुझे फक्र है कि मैं एक हिंदुस्तानी मुसलमान हूं। साथ ही उन्होंने कहा कि ये लोग बात जोडने की करते हैं लेकिन काम तोडने का कर रहे हैं। फारुख अब्दुल्ला ने हमला बोलते हुए कहा कि एक पाकिस्तान तो बना दिया, अब कितने पाकिस्तान बनाओगे। अब्दुल्ला बोले कि हम पर आरोप लगाते हैं कि हम वफादार नहीं हैं, पर सच ये है कि तुम लोग दिलदार नहीं हो। अब्दुल्ला बोले कि मैं उस घाटी से आया हूं जहां पर लोगों को पाकिस्तानी कहा जाता है लेकिन हम पकिस्तानी नहीं हिंदुस्तानी मुसलमान हैं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
वायु प्रदूषण पर संसद में गंभीर बहस: राहुल गांधी बोले—“बच्चों का भविष्य खतरे में”, सरकार ने कहा—“हर सुझाव पर चर्चा को तैयार”
अब और नहीं, जनता जाग गई.....वोट चोरी पर बोले राहुल गांधी
चुनाव आयोग ने ईसीआई की वेबसाइट बंद किए जाने के राहुल गांधी के दावों को किया खारिज