BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

बरसात में कच्चे मकान की छत बैठी, महिला की मौत

मथुरा। सरकारी आवास योजनाओं के तहत गरीबों को मकान देने की नुमादी तो जिला प्रशासन ने खूब कराई लेकिन जरूतमंदों को योजनाओं का लाभ नहीं मिला सका। इस बात की पोल सुरीर क्षेत्र के गांव जगरूपा में हुए हादसे ने खोल कर रख दी।

पीडित परिवार के मुखिया ने घटना के बाद ग्राम प्रधान और उसके पति को लेकर जो खुलासा किया वह बेहद अफसोसनाक और द्रवित करने वाला है, अपने पत्नी को खो चुके और तीन बच्चों की जिंदगी के लिए दुआ मांग रहे परिवार के मुखिया ने आरोप लगाया कि 2016 में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने 5000 रूपये मकान बनवाने के लिए लिये थे।

पैसे वापस नहीं किये। किसी न किसी बहाने से टरकाता रहा। पीडित ने आरोप लगाया कि उसने ग्राम विकास अधिकारी और दूसरे लोगों से जहां तक वह जा सकता था शिकायत की लेकिन बस भी उसे टरका दिया। भादौं के महीने में लगातार बरसात हुई है। ऐसे में कच्चे मकानों के बैठने और ढह जाने का खतरा बना रहता है।


सुरीरी क्षेत्र के की ग्राम पंचायत सिकंदरपुर के मजरा नगला जगरूपा में रात करीब 10 से 11 बजे के बीच करीब ललितेश का कच्चा मकान गिर गया।
मौसम खराब होने के कारण रविवार को ललतेश की पत्नी बीना देवी (30 वर्ष) तथा पुत्री प्रिया (10 वर्ष), अमर (8 वर्ष), छोटू (6 वर्ष) कच्ची कोठरी में सो रहे थे। बारिश के कारण रात को अचानक छत भरभरा कर गिर गई। इसके नीचे बीना देवी, बेटी प्रिया, बेटा अमर, छोटू मलबे के नीचे दब गए। छत गिरने की आवाज सुन आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबे में दबी महिला और बच्चों को बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। 

 

ललितेश ने राशन डीलर पर भी आरोप लगाया है कि उसे पूरा राशन नहीं दिया जाता है।   ग्राम प्रधान, राशनडीलर किसी भी जरूरतमंद के पहले मददगार साबित हो सकत हैं पीडित ललितेश ने ग्राम प्रधान और राशन डीलर पर जो आरोप लगाये हैं वह सामान्य लेकिन बेहद गंभीर  किस्म के हैं। ये आरोप ऐसे लोगों के खिलाफ हैं जिनके विरूद्ध शिकायतों को अधिकारी और यहां तक कि जनप्रतिनिधि भी गंभीरता से नहीं लेते हैं जबकि ये किसी भी गरीब और जरूरतमंद के पहले मददगार साबित हो सकते हैं।

राजनीति में महत्वपूर्ण मोहरा बन चुके हैं ग्राम प्रधान


जिला पंचायत सदस्य से लेकर विधायक, सांसद तक ग्राम प्रधान राजनीति का बडा मोहरा होता है। हर ग्राम प्रधान किसी न किसी बडी राजनीतिक हस्ती से जुड जाता है, जिसके चलते इनके खिलाफ आने वाली शिकायतों पर संज्ञान लेना अधिकारियों के लिए भी आसान नहीं होता है। दूर दराज क्षे़त्रों में बूथ स्तर तक मजबूत पकड बनाये रखने के लिए ग्राम प्रधानों पर शिकंजा राजनीति के खिलाडियों के लिए बेहद जरूरी हो गया है। जनपद के कई बडे नेता इस खेल में माहिर हैं।  

इस संबंध में जानकारी हुई, सुबह सात बजे एसडीएम मौके पर थे। उन्होंने बताया कि मिट्टी का कच्चा मकान था वह बैठ गया है। दुख की गढी में हम परिवार के साथ हैं। एसडीएम को निर्देश दिये गये हैं कि पीडित परिवार को हर संभव मदद की जाये।
सर्वज्ञराम मिश्र, जिलाधिकारी मथुरा।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More