BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

कुर्की की कार्रवाही के तहत बिलों की वसूली करेगा राजस्व विभाग

मथुरा। लाख प्रयास के बाद भी विद्युत विभाग उपभोक्ताआंे से बिल की वसूली नहीं कर पा रहा है। यह दिक्कत ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों मंे आ रही है। ऐसे क्षेत्रों मंे विद्युत विभाग की टीमें विद्युत कनेक्शन काटने का अभियान भी नहीं चला पा रही हैं।

लोगों के विरोध के चलते टीमांे को कई बार वापस लौटना पडा है। टीमों पर हमले भी हुए हैं। विभागीय अधिकारी दबी जुबान से यह भी स्वीकार कर रहेे हैं कि पुलिस की मदद भी उतनी नहीं मिल पा रही है जितनी कि उन्हंे जरूरत है। पुलिस के पास भी अपने काम हैं, लगातार वह भी अभियान में साथ नहीं रह सकती है। कनेक्शन काटे जाने के बाद भी उपभोक्ता बिल जमा नहीं कर रहे हैं। ऐसे मंे विभाग ने फैसाल लिया है कि अब कनेक्शन काटने के साथ ही आरसी भी जारी की जाएगी। बिल की वसूली राजस्व विभाग के माध्यम से कुर्की की कार्रवाही के तहत कराई जाएगी।


 मांट, नौहझील, शेरगढ, भरनाखुर्द, सहार, कांवर, बडा बांगर, सांचैली, लालपुर आदि मंे चार स पांच प्रतिशत उपभोक्ता ही बिल जमा कर रहे हंै। हालात ऐसे हैं कि पिछले महीने जाव फीडर पर करीब दो हजार उपभोक्ता हैं जिनमें स मात्र 145 उपभोक्ताआंे ने ही बिल जमा किये। कांवर लालपुर मंे पूरे प्रयास के बावजूद विभाग 742 उपभोक्ताओं में से 78 सेे ही बिल की वसूली कर सका है।


वहीं कुछ ऐसे उपभोक्ता हैं जिन्हें प्रेरित करने की आवश्यक्ता है। इसे देखते हुए विभाग ने दीपावली पर उपभोक्ताआंे के लिए उपहार योजना लागू की है। बिल जमा करने वाले प्रत्येक उपभोक्ता को विभाग की ओर से उपहार दिये जाएंगे।

 

अधिकारी बोले हम बिजली दे रहे हैं आप बिल दीजिये


एसई विनोद गंगवार ने बताया कि बिजली के बिल वसूली मंे तमाम दिक्कतें आ रही हैं। हमारी ओर से अच्छी आपूर्ति मिल रही है। ग्रामीण क्षेत्रों मंे भी 18 घंटे सप्लाई दी जा रही है। कृषि कार्य के लिए 10 घंटे सप्लाई मिल रही है। इसके बाद भी उपभोक्ता बिल जमा नहीं कर रहे हैं। लोगों को बिल जमा करने की आदत ही नहीं है। कुछ क्षेत्रोें मंे तो चार से पांच प्रतिशत ही टर्नअप है। यानी सौ उपभोक्ताओं मंे से चार या पांच ही बिल जमा कर रहे हंै।

 

लोगों के पास चार पहिया वाहन हैं, अच्छे मकान हैं पर बिल नहीं है


एसई विनोद गंगवार का कहना है कि जिन क्षेत्रांे मंे टर्नअप अच्छा नहीं है, ऐसा नहीं है वहां  गरीबी ज्यादा है। लोगों के पास चार पहिया वाहन हैं। अच्छे मकान हैं लेकिन बिजली का बिल देने के लिए पैसे नहीं हैं। बहाने के तौर पर धान की फसल बिक जाने या पैसा आ जाने की बात ऐसे उपभोक्ता अधिकांश करते मिलेंगे।

निजीकरण से बचाने के लिए बिल जमा करंे उपभोक्ताः अजय गर्ग


एसई देहात अजय गर्ग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वह निजीकरण से विद्युत विभाग को बचाने के लिए बिल जमा करें। सार्वजनिक उपक्रमांे के निजीकरण को रोकने मंे यह उनका महत्वपूर्ण योगदान होगा। उन्होंने कहाकि कि निजीकरण के बाद उपभोक्ताओं को तमाम दिक्कतों का सामना करना पडेगा। अभी तक मिल रहीं सहूलियतें भी खत्म हो जाएंगे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More