BREAKING NEWS

नेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या ग्यारह सौ के पार, सर्च ऑपरेशन जारी || राजस्थान में खत्म हुआ मानसून ब्रेक : बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से फिर सक्रिय होगा मानसून, 4 सितंबर से बारिश में तेजी के आसार || मथुरा : जन्माष्टमी गलियों और चौराहों से आसमान तक रहेगी ब्रज संस्कृति की धूम || मथुरा : 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

पेड़ काटने के मामले में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

सौंख। दो दिन पूर्व नामजदों द्वारा हरे-भरे पेड़ों के काटने के मामले में वन विभाग द्वारा तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस ने नामजदों की तलाश में जुट गई है। थाना मगोर्रा के गांव बारी के समीप दो दिन पूर्व दानवीर, चेतराम, राम गोपाल हरे-भरे पेड़ों को काट रहे थे। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने काटे गये पेड़ों को अपने कब्जे में लिया। नामजद युवक टीम को गाली-ग्लौज देते हुए गांव नगला बारी ओर भाग गये। इसे लेकर वनरक्षक राधेश्याम ने थाना मगोर्रा में तीन नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। क्षेत्राधिकारी ब्रजेश परमार ने बताया कि नामजदों के खिलाफ थाना मगोर्रा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जल्द ही कार्यवाही की जायेगी।

 


----------------------------------

 


सौंख में विप्रों की बैठक में चुनावी मंथन


सौंख। अखिल भारतीय ब्राहमण महासभा के पदाधिकारियों की बैठक स्थानीय कार्यालय पर आयोजित की गई। जिसमें आगामी विधानसभा चुनावों में विप्र समाज की भूमिका पर विचार किया गया। और संगठन का विस्तार कर नवीन कार्यकारीरिणी की घोषणा की जायेगी। सदस्यता अभियान चलाकर विप्र बंधुओं को संगठन की विचारधारा से जोड़ा जायेगा। इस दौरान बैठक की अध्यक्षता चतुर्भुज शर्मा, संचालन पूर्व महामंत्री डोरीलाल शर्मा ने भूिमका निभाई। इस अवसर पर दीनदयाल शर्मा ,उमाशंकर दीक्षित, दीनदयाल पाराशर, विजयशंकर शर्मा, योगेश गोस्वामी, विष्णु शर्मा, रामू पंडित, संजू, महादेव, महेंद्र तिवारी, राधारमन शर्मा, देवेश दीक्षित आदि उपस्थित थे।
 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More