BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

होली गेट पर कैंडल जलाने वाले कांग्रेसियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

मथुरा। थाना कोतवाली पुलिस ने होलीगेट पर कोविड नियमों का उल्लंघन करने वाले कांगे्रसियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कांग्रेसियों ने 9 अक्टूबर की रात को 9 बजे 9 मिनट तक कैंडिल जला कर प्रदर्शन किया था।

विपक्ष ने सरकार की नीतियों के खिलाफ बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया था। इसमें आठ लोगों को नामजद और 20 से 25 अज्ञात लोगों को भी रिपोर्ट में सामिल किया गया है।


इस कार्रवाही को राजनीति से प्रेरित बताया जा रहा है। कई दूसरे राजनीतिक और सामाजकि संगठनों ने भी कोविड-19 की गाइड लाइन का उल्लंघन करते हुए ठीक इसी समय पर प्रदर्शन किया था। सिर्फ होलीगेट पर प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ कार्रवाही को लेकर लोग चर्चा कर रहे हैं।


अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभी तक किसी भी कार्यकर्ता की गिरफ्तारी नहीं की गई है। थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कुछ लोगों द्वारा बिना किसी अनुमति के कोविड-19 के अंतर्गत शासन द्वारा जारी दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते हुए कुछ लोगों द्वारा प्रदर्शन किया था।

पुलिस का किसी पार्टी से कोई लेनादेना नहीं है। पुलिस का संबंध केवल नियम कानून का पालन करना और उसके नियमों से संबंधित है।  

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More